क्या आप भारत की कंकालो वाली झील के बारे में जानते हैं?

Credit- Pixabay

भारत में एक ऐसी झील है जहाँ 600 से अधिक नर कंकाल मिले हैं.

इस झील का नाम रूपकुंड झील है और ये उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है.

यह  एक ग्लेशियर झील है जो गढ़वाल हिमालय में 5,029 मीटर (16,499 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है।  

सबसे पहले, 1942 में एक ब्रिटिश वन दरोगा ने गस्त के दौरान इस झील के पास कंकालों की खोज की थी। 

Credit- Vikranta singh negi

तब से कई अन्य खोजकर्ताओं और वैज्ञानिकों ने कंकालों का अध्ययन किया लेकिन इस झील का इतिहास आज भी एक रहस्य बना हुआ है.

Credit- Girish singh khati

रूपकुंड झील को लेकर अनेक मान्यताएं हैं, कोई कहता हैं कि यहाँ मिले नर कंकाल 1842 में हुए इंडो-तिब्बत युद्ध के समय के हैं। दूसरी मान्यता के अनुसार ये कंकाल धार्मिक बलि में मारे गए लोगों के हैं.

Credit- Rathin Saha

1950 के दशक में ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने सबसे पहले रूपकुंड झील का अध्ययन किया और अपने शोध में बताया ये कंकाल 650 साल पुराने हैं। 

Credit- Saurabh kulthe

1955 में सर्वे ऑफ़ इंडिया के मानव विभाग ने शोध किये और बताया कि ये कंकाल लगभग 700 साल पुराने हैं। 

Credit- John negi

हाल ही में हुई एक शोध में बताया गया है कि ये यहाँ मौजूद कंकाल 2 अलग-अलग समूहों के हैं, और ये दोनों समूह आनुवांशिक तौर पर एक दूसरे से बिलकुल अलग हैं। 

Credit- Pawan joshi

इनकी मौत एक ही समय पर नहीं हुई होगी, बल्कि इनकी मौत में लगभग 1000 साल का अंतर है।  

Credit- Pixabay