1. बीटल्स आश्रम 

महर्षि महेश  योगी  के इस बीटल्स आश्रम को चौरासी कुटिया के नाम से भी जानते हैं और हर वर्ष लाखों लोग मैडिटेशन, योग और गंगा दर्शन के लिए यहाँ आते हैं

2. लक्ष्मण झूला  

लक्ष्मण झूला पुल का निर्माण 1929 में हुआ था। ये पुल गंगा नदी से 70 फ़ीट ऊपर है और इसकी लंबाई 450 फ़ीट है।  मान्यता के अनुसार हज़ारों साल पहले इसी जगह से जूट की रस्सियों के सहारे लक्ष्मण ने गंगा नदी को पार किया था

4.नीलकंठ महादेव मंदिर 

नीलकंठ मंदिर की मान्यता है कि जब देवताओ और असुरो में  बीच समुद्र मंथन हो रहा था तो इसी जगह पर भगवान शिव ने विष (Poison) को अपने गले में धारण किया था। इसी वजह से उनका कंठ  नीला हो गया था।

3. त्रिवेणी घाट 

त्रिवेणी घाट पर हर सुबह गंगा आरती होती है और शाम को महा आरती होती है। इस आरती को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग त्रिवेणी घाट आते हैं।माना जाता है की जब श्री कृष्ण जर के बाण से मूर्छित हो गए थे तो उन्होंने इसी त्रिवेणी घाट पर विश्राम किया था।

5. तेरा मंजिल मंदिर 

इस तेरह मंजिल मंदिर (Terha Manjil Temple) में तेरह फ्लोर हैं और हर फ्लोर पर हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियों स्थापित कर की गयी हैं। जब एक बार आप मंदिर के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर पहुंच जाते हैं  तो वहां से पूरे ऋषिकेश का बहुत ही मनोरम दृश्य दिखतेहैं।

6. कौडियाला बीच 

कौडियाला ऋषिकेश से देवप्रयाग की ओर लगभग 36 किमी को दूरी पर स्थित है। अगर आप एडवेंचर करने के शौकीन हैं तो इस जगह को आप अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर दीजिये। कौडियाला में आप कैंपिंग, हाईकिंग, रिवर राफ्टिंग जैसे बहुत सारे एडवेंचर कर सकते हैं।

ऋषिकेश में बहुत सारी जगहें ऐसी भी हैं जो एडवेंचर में रुचि रखने वाली लोगों को काफी पसंद आती है। उनमें से एक जंपिंग हाइट्स (Jumpin Heights) भी है। यहां आप Bungee Jumping, Flying fox, Giant Swing etc. स्पोर्ट्स का लुप्त उठा सकते हैं।

7. जम्पिन हाइट 

8.परमार्थ निकेतन 

परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में स्थित सबसे बड़ा आश्रम है। इस आश्रम की स्थापना1942 में स्वामी सुखदेवानन्द जी  महाराज द्वारा की गयी थी। परमार्थ निकेतन आश्रम में हज़ारों कमरे हैं।

9. नीर वॉटरफॉल 

नीर वॉटरफॉल राम झूला से केवल 2 किमी की दूरी पर स्थित है। इस वॉटरफॉल के आस-पास आपको प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलेगी और यहां तक पहुंचने के लिए थोड़ी-बहुत ट्रेककिंग करनी पड़ेगी और ट्रेककिंग के बाद वॉटरफॉल में पहुंचने पर प्रकृति की खूबसूरती के बीच स्थित इस वॉटरफॉल में नहा कर अपनी थकान मिटा सकते हैं।

10. स्वर्गाश्रम 

गंगा नदी के बायीं तरफ स्थित यह आश्रम संत श्री विशुद्धानन्द जी महाराज को याद में बनाया गया है। यह आश्रम उन लोगों के लिए सबसे अच्छी जगह है जो शांतिपूर्ण माहौल और अकेले में समय बिताना पसंद करते हैं।

ऋषिकेश की 10 सबसे खुबसूरत जगहें