उत्तराखंड की भीमताल झील है बेहद खूबसूरत, गर्मियों में जरुर जाएं घूमने

20 May 2023

भीमताल झील उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित एक सुंदर झील है, यह झील नैनीताल से 22 किलोमीटर की दूरी पर और समुद्र तल से 1370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 

ऊपर से देखने पर झील की आकृति अंग्रेजी के अक्षर "C" के समान दिखाई देती है। यह झील लगभग 10 किलोमीटर की परिधि में फैली है और नैनीताल झील से भी बड़ी है। 

भीमताल के मध्य में एक टापू है, जिस पर एक मछलीघर भी है। यह मछलीघर पर्यटकों में मुख्य आकर्षण का केंद्र है, टापू तक नाव का प्रयोग करके आ-जा सकते हैं। 

भीमताल झील का इतिहास बहुत पुराना है, इस झील को महाभारत काल के प्रमुख चरित्रों में से एक महाबली भीम के नाम जोड़ा जाता है। 

यहाँ आप बोटिंग के अलावा फोटोग्राफी, ट्रैकिंग और झील पर आने वाली विभिन्न प्रकार की प्रवासी पक्षियों को देख सकते हैं। 

हिडिम्बा पर्वत,  भीमताल से केवल 5 km की दूरी पर स्थित एक सुंदर पहाड़ी है। इस पहाड़ी का नाम भीम की पत्नी हिडिम्बा के नाम पर रखा गया है 

नैनीताल से झील की दूरी लगभग 22 km है, यदि आप नैनीताल घूमने जा रहे हैं तो भीमताल झील को देखने जरुर जायें। 

Join Whatsapp Group