Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Bhimtal Lake: भीमताल झील की खूबसूरती देख भूल जाओगे नैनीताल, महाभारत से जुड़ा है झील का इतिहास

भीमताल झील उत्तराखंड, इतिहास, कहानी, भीमताल में क्या करें, कहाँ घूमें?, जाने सा सबसे अच्छा समय, कैसे पहुंचें? (Bhimtal Lake in Hindi, History, story, things to do, where to visit, when to visit, best places to see, how to reach, hotel in bhimtal)

Best Places To Visit In Bhimtal Lake in Hindi
Credit- Himanshu rawat

Bhimtal Lake in Hindi: भीमताल झील उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित एक सुंदर झील है, यह झील नैनीताल से 22 किलोमीटर की दूरी पर और समुद्र तल से 1370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऊपर से देखने पर झील की आकृति अंग्रेजी के अक्षर “C” के समान दिखाई देती है। यह झील लगभग 10 किलोमीटर की परिधि में फैली है और नैनीताल झील से भी बड़ी है।

भीमताल के मध्य में एक टापू है, जिस पर एक मछलीघर भी है। यह मछलीघर पर्यटकों में मुख्य आकर्षण का केंद्र है, टापू तक नाव का प्रयोग करके आ-जा सकते हैं। भीमताल झील एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और यहां हर साल हजारों लोग घूमने आते हैं, आज के आर्टिकल में हम भीमताल झील के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

Table of Contents

भीमताल क्यों प्रसिद्ध है?- Bhimtal Lake in Hindi

Credit- Suman karmakar

भीमताल झील उत्तराखंड स्थित एक लेक सिटी है, जिसका नाम महाभारत के सबसे बलशाली पात्र भीम के नाम पर पड़ा है। समुद्र तल से लगभग 1,370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भीमताल झील को इसकी खूबसूरती के लिए विश्वभर में जाना जाता है। नैनीताल के नजदीक होने के कारण इसे काफी प्रसिद्धी हासिल है।

भीमताल झील का इतिहास- Bhimtal Lake History In Hindi

Bhimtal Lake History In Hindi
Credit- Amit sah

भीमताल झील का इतिहास बहुत पुराना है, इस झील को महाभारत काल के प्रमुख चरित्रों में से एक महाबली भीम के नाम जोड़ा जाता है। मान्यता है कि पांडवों ने अज्ञातवास से समय भारत में बहुत सारी जगहों का भ्रमण किया, उसी दौरान वो इस जगह भी आये थे और महाबलि भीम ने भीमताल वाले स्थान पर भगवान शिव की आराधना की थी और शिव को जलाभिषेक करने के लिए इस झील का निर्माण किया था। भीमताल के बीच में एक द्वीप भी स्थित है, इस द्वीप में भीमेश्वर महादेव का मंदिर बनाया गया है। मान्यता है सर्वप्रथम इस मंफिर का निर्माण भीम ने किया था।

वर्तमान मंदिर का निर्माण 17 वीं शताब्दी में चंद वंश के एक राजा द्वारा करवाया गया था, 1814-16 में ऐंग्लो-नेपाली युद्ध के बाद भीमताल वाला क्षेत्र ब्रिटिश शासन के अन्दर आ गया और ब्रिटिश शासकों द्वारा इसे विकसित किया गया।

भीमताल झील घूमने क्यों जाए- What Is Bhimtal Lake Famous For?

नैनीताल को झीलों की नगरी कहा जाता है, यहाँ बहुत सारी खूबसूरत झीलें हैं, इनमें से एक है भीमताल झील। इस झील की खूबसूरती पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है, इसके अतिरिक्त झील के आस-पास बहुत सारे अन्य पर्यटन स्थल भी हैं जहाँ आप भीमताल यात्रा के दौरान घूम सकते हैं। झील का शांत वातावरण और इसमें बोटिंग करना पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव प्रदान करता है। गर्मी और सर्दी दोनों मौसमों में भीमताल घूमने वालों की भीड़ लग जाती है।

भीमताल झील में क्या क्या कर सकते हैं– Things To Do In Bhimtal Lake In Hindi

भीमताल झील
Credit- Suman karmakar

भीमताल झील चारों और से ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों से घिरी हुई है, यहाँ आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। झील के बीच में स्थित टापू पर बोटिंग करके पहुंचा जा सकता है, यहाँ से पूरी झील को देखना पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव होता है। इस टापू पर एक मछली संग्रहालय भी बना हुआ है। यहाँ आप बोटिंग के अलावा फोटोग्राफी, ट्रैकिंग और झील पर आने वाली विभिन्न प्रकार की प्रवासी पक्षियों को देख सकते हैं।

भीमताल झील में घूमने की जगहें- Best Tourist Places In Bhimtal Lake In Hindi

भीमताल में भीमताल झील के अतिरिक्त बहुत सारे अन्य पर्यटन स्थल हैं जहाँ आप अपनी भीमताल यात्रा के दौरान घूम सकते हैं। ये प्रमुख पर्यटन स्थल हैं- विक्टोरिया बांध, हिडिम्बा पर्वत, भीमताल द्वीप, हनुमान गढ़ी आदि। आइये इन खूबसूरत जगहों के बारे में और जानते हैं।

भीमताल का प्रसिद्ध आकर्षण स्थल भीमताल झील – Bhimtal Lake In Hindi

Best Places To Visit In Bhimtal Lake in Hindi
Best Places To Visit In Bhimtal Lake in Hindi

पर्यटकों में भीमताल शहर का सबसे प्रमुख और प्रसिद्द आकर्षण भीमताल झील है। यह झील भारत और उत्तराखंड की प्रमुख झीलों में से एक है। भीमताल झील, नैनीताल से केवल 22 km की दूरी पर स्थित है। इस झील के पानी का प्रयोग पीने और सिंचाई के लिए किया जाता है, झील पर्यटकों में बहुत लोकप्रिय है और हर वर्ष यहाँ हजारों लोग घूमने आते हैं। यदि आप भीड़ से बचना चाहते हैं और शांतिपूर्ण माहौल में झील भ्रमण करना चाहते हैं तो सुबह का समय आपके लिए सबसे अच्छा होगा।

दर्शनीय स्थल विक्टोरिया बांध भीमताल – Victoria Dam Bhimtal In Hindi

विक्टोरिया बांध, भीमताल झील के किनारे बनाया गया है और इस डैम के दोनों ओर फूल के बगीचे बनाये गए हैं, जो देखने में बहुत आकर्षक हैं और यही वजह है कि पर्यटक बड़ी संख्या में विक्टोरिया बांध को देखने आते हैं। बता दें की यह डैम 40 फीट ऊँचा है और भीमताल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

भीमताल का पर्यटन स्थल हिडिम्बा पर्वत – Hidimba Parvat Bhimtal In Hindi

Hidimba Parvat Bhimtal In Hindi
Credit- Neeraj tiwari

हिडिम्बा पर्वत, भीमताल से केवल 5 km की दूरी पर स्थित एक सुंदर पहाड़ी है। इस पहाड़ी का नाम भीम की पत्नी हिडिम्बा के नाम पर रखा गया है, इस पहाड़ी से आसपास के नजारे बड़े खूबसूरत नजर आते हैं। यह पहाड़ी भीमताल में घूमने वाली सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यदि आप भीमताल घूमना चाहते हैं तो आपको हिडिम्बा पर्वत पर जरूर जाना चाहिए।

धार्मिक स्थल हनुमान गढ़ी भीमताल- Dharmik Sthal Hanuman Gadhi Bhimtal In Hindi

हनुमान गढ़ी, नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बजरंग बली को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण एक स्थानीय संत नीम करोली बाबा द्वारा करवाया गया था। मंदिर में रामभक्त हनुमान की एक बहुत बड़ी प्रतिमा स्थापित की गई है। इस मूर्ति में हनुमान को अपनी छाती चीरते हुए दिखाया गया है कि भगवान राम उनके दिल में बसे हुए हैं। हर मंगलवार और शनिवार को मंदिर में हनुमान भक्तों का सैलाब उमड़ आता है।

भीमताल द्वीप- Bhimtal Island In Hindi

Bhimtal lake In Hindi
Credit- Vimal joshi

भीमताल झील के मध्य में भीमताल द्वीप स्थित है, इस द्वीप पर बोटिंग करके पहुंचा जा सकता है। भीमताल द्वीप पर भीमेश्वर शिव मंदिर और एक मछलीगृह भी है। मछलीगृह में आप विभिन्न प्रकार की मछलियों को देख सकते हैं जबकि भीमेश्वर मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि सर्वप्रथम मंदिर का निर्माण भीम द्वारा शिव तपस्या के दौरान किया गया था। इस टापू से पूरी झील का मनोरम दृश्य देख जा सकता है।

भीमताल झील में मौसम- Bhimtal Lake Weather In Hindi

भीमताल में वर्षभर मौसम ठंडा बना रहता है, गर्मियों के मौसम में पर्यटक बड़ी संख्या में यहां घूमने आते हैं। गर्मियों में पर्यटकों को भीमताल जैसे ठंडी जगहों पर शहरों की गर्मी से राहत मिलती है। सर्दियों में बर्फ के शौकीन लोग बड़ी संख्या में यहां घूमने आते हैं। भीमताल के अतिरिक्त उत्तराखंड में कौसानी, चकराता हिल स्टेशन, मुनस्यारी, खिर्सू, बधाणी ताल, बिनसर हिल स्टेशन ऐसी अनेक जगहें हैं जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करती हैं।

भीमताल झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय- What is the Best Time To Visit Bhimtal Lake

आप पूरे वर्ष में किसी भी समय भीमताल झील घूमने जा सकते हैं। हालांकि, यहां घूमने जाने का सबसे अच्छा समय गर्मियों में मार्च-जून और सर्दियों में सितंबर-जनवरी के बीच का होता है। मानसून में उत्तराखंड घूमने की योजना न बनाएं, इस समय उत्तराखंड में बहुत बारिश होती है और अनेक प्राकृतिक आपदाएं देखने को मिलती हैं।

भीमताल झील में होटल- Hotels in Bhimtal Lake In Hindi

भीमताल उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और पूरे वर्षभर यहां आने वाले पर्यटकों की भीड़ लगी रहती हैं, भीमताल में आपको रहने के बहुत सारे विकल्प मिल जाते हैं। यहां आपको अपने बजट के हिसाब से होटल और होमस्टे आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे।

भीमताल झील में प्रसिद्द खाना- Bhimtal Lake Food In Hindi

यहां मिलने वाला अधिकतर खाना स्थानीय और भारतीय होता है। यहां आप उत्तराखंड के स्थानीय भोजन का आनंद ले सकते हैं। उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में आलू के बहुत सारे व्यंजन बनाये जाते हैं। कुछ ऐसे रेस्टोरेंट भी मिल जाते हैं जहां आपको चीनी भोजन या अन्य प्रकार के फ़ास्ट फ़ूड मिल जाते हैं।

भीमताल झील कैसे पहुंचें- How To Reach Bhimtal Lake In Hindi

यदि आप भीमताल घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो आप फ्लाइट, ट्रैन और बस, टैक्सी या कार से यहां पहुंच सकते हैं।

फ्लाइट से भीमताल कैसे पहुंचे- Bhimtal Lake By Flight In Hindi

भीमताल झील तक आसानी से फ्लाइट द्वारा पहुँचा जा सकता है, भीमताल से निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर एअरपोर्ट है। जो भीमताल से किएवल 58 km की दूरी पर स्थित है। पंतनगर हवाई अड्डे तक दिल्ली से नियमित यात्राएं की जाती है। पंतनगर पहुँचने के बाद आप भीमताल के लिए कैब कर सकते हैं या फिर बस से झील तक पहुँच सकते हैं।

ट्रैन से भीमताल झील कैसे पहुंचे- Bhimtal Lake By Train

यदि आप ट्रेन से भीमताल आना चाहते हैं तो आपको बता दें भीमताल से नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, काठगोदाम से भीमताल केवल 30 km की दूरी पर है। आप यहाँ तक आसानी से ट्रेन से पहुँच सकते हैं और यात्रा के दौरान खूबसूरत पहाड़ों और झीलों के मनमोहक नज़रों का आनदं ले सकते हैं। काठगोदाम, कुमांऊ का प्रवेशद्वार है और यहाँ के लिए दिल्ली से रोजाना दो ट्रेन चलती हैं, आप यात्रा से पहले ट्रेनों की समय जरूर देख लें।

रोड़ से भीमताल झील कैसे पहुंचे- Bhimtal Lake By Road

भीमताल सडकों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकांश यात्रा बसों से की जाती है। राज्य में सरकारी बसों के अतरिक्त निजी बसें भी चलती हैं, आपको भीमताल पहुँचने के लिए आसानी से बस उपलब्ध हो जाती हैं। हो सकता है आपको यात्रा के दौरान बस बदलनी पड़े। भीमताल पहुँचने के बाद आप झील और इसके आसपास के दर्शनीय स्थलों में घूमने के लिए कैब या टैक्सी कर सकते हैं।

नैनीताल से भीमताल की दूरी- Nainital Distance From Bhimtal lake

भीमताल झील, उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। नैनीताल से झील की दूरी लगभग 22 km है, यदि आप नैनीताल घूमने जा रहे हैं तो भीमताल झील को देखने जरुर जायें। यह खूबसूरत झील पर्यटकों को अपनी और खूब आकर्षित करती है।

FAQs

Q- भीमताल झील किस राज्य में है?

Ans- भीमताल झील उत्तराखंड राज्य में कुमाऊँ क्षेत्र के नैनीताल जिले में स्थित एक खूबसूरत झील और पर्यटन स्थल है।

Q- भीमताल जाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

Ans- यदि आप भीमताल का सर्वोत्तम आनंद लेना चाहते हैं, तो मार्च-जून और सितंबर-दिसंबर अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए सबसे अच्छे महीने हैं। साहसिक गतिविधियों के लिए मौसम उत्तम है। ग्रीष्मकाल ठंडी हवा और गर्मी का मिश्रण है।

Q- भीमताल झील की ऊँचाई कितनी है?

Ans- भीमताल झील समुद्रतल से लगभग 1370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।


Q- भीमताल या नैनीताल बेहतर है?

Ans- भीमताल झील नैनीताल की झील की तुलना में अधिक स्वच्छ और कम भीड़-भाड़ वाली है । झील के मध्य में एक द्वीप है जहाँ पर भीमेश्वर मंदिर और मछलीगृह है,इस द्वीप तक नाव द्वारा पहुंचा जा सकता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Join Whatsapp Group 👉