Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Khirsu Uttarakhand: खिर्सू हिल स्टेशन उत्तराखंड की सम्पूर्ण जानकारी

खिर्सू उत्तराखंड: खिर्सू एक छोटा सा हिल स्टेशन है जो उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है। यह समुद्र तल से 1760 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और चारों ओर से ऊँचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। खिर्सू अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जिसमें बर्फ से ढकी चोटियाँ, शांत झीलें और हरे-भरे जंगल शामिल हैं। यहाँ का मौसम साल भर सुहावना रहता है, खिर्सू उत्तराखंड के उन अनेक पर्यटन स्थलों में से एक है जो अभी भी अधिकांश पर्यटकों के लिए अनजान बनें हुए हैं, आज के आर्टिकल में हम खिर्सू उत्तराखंड की सुन्दरता पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

खिर्सू उत्तराखंड
Credit- Facebook

Table of Contents

खिर्सू उत्तराखंड- Khirsu Uttarakhand

खिर्सू उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से मात्र 15 km की दूरी पर स्थित है। खिर्सू, पौड़ी गढ़वाल का एक छोटा सा गाँव है जहाँ बहुत कम लोग रहते हैं, जो इसे बहुत ही शांतिपूर्ण बनाता है, यहाँ हर जगह आपको सेबों के बागान बड़ी तादात में मिल जायेंगे। खिर्सू हिल स्टेशन अभी भी पर्यटन में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एक अनजान जगह है लेकिन पिछले कुछ सालों में इस जगह पर सैलानियों के संख्या में वृद्धि हुई है, अब लोग यहाँ आने लगे हैं।

बाँझ और देवदार के जंगलों से घिरे खिर्सू की सुन्दरता यहाँ आने वाले लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। खिर्सू के आस-पास अन्य बहुत सारे पर्यटन स्थल और मंदिर भी हैं जहाँ घूमने पर आपको एक अलग एहसास और सूकून मिलेगा। सर्दियों में बर्फ की सफ़ेद चादर खिर्सू की सुन्दरता पर चार चाँद लगा देती है।

खिर्सू उत्तराखंड फैक्ट्स- Khirsu Uttarakhand Facts

स्थानपौड़ी, उत्तराखंड
ऊंचाई1,760 मीटर (5,774 फीट)
आबादी1,000 से कम
जलवायुसमशीतोष्ण
प्रमुख आकर्षणखिर्सू पार्क, कंडोलिया मंदिर, देवलगढ़, धारी देवी मंदिर
घूमने का सबसे अच्छा समयअप्रैल से जून और सितंबर से जनवरी
कैसे पहुंचेंहरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून से सड़क मार्ग से
क्या करेंट्रैकिंग, कैम्पिंग, पिकनिक, पक्षियों की अनेक प्रजातियाँ देखना

खिर्सू गाँव उत्तराखंड- Khirsu Village Uttarakhand In HIndi

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में स्थित खिर्सू एक छोटा सा गाँव है, इस गाँव की सुन्दरता पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित करती है। खिर्सू बाँझ, देवदार, बुरांश और चीड़ के घने जंगलों के बीच बसा हुआ है, गाँव से चारों ओर हरियाली छाई रहती है। यहाँ आने वाले पर्यटक खिर्सू गाँव में पैदल घूमते हैं और सुन्दर नजारों का आनंद लेते हैं। यहाँ से आप आस-पास की अनेक नदियों और झरनों को देख सकते हैं, इसके साथ-साथ खिर्सू से हिमालय के खूबसूरत नजारों का भी आनंद लिया जा सकता है। यहाँ से सूर्यास्त होते हुए देखना पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव देता है।

खिर्सू से हिमालय दर्शन- Himalaya View From Khirsu In Hindi

खिर्सू से हिमालय की बहुत सारी चोटियों के दर्शन होते हैं, इनमे प्रमुख हैं- नंदा देवी पर्वत, त्रिशूल पर्वत, नन्दकोट पर्वत और पंचचुली पीक। ऐसी ही अन्य अनेक हिमालय की चोटियाँ हैं जिनके दर्शन केवल खिर्सू से ही हो सकते हैं। सूर्यास्त से समय इन चोटियों पर छाई हुई लालिमा इन्हें और भी सुन्दर और आकर्षक बना देती हैं।

खिर्सू में एडवेंचर- Adventure In Khirsu In Hindi

खिर्सू उत्तराखंड सभी प्रकार के सैलानियों के लिए अवसर प्रदान करता है, यहाँ आप कैम्पिंग, ट्रैकिंग आदि एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। खिर्सू से फारकुंडा पीक की ट्रैकिंग करना एडवेंचर करने वालों के लिए सबसे अच्छा विकल्प रहता है। इसके अलावा खिर्सू के जंगलों में आप कैम्पिंग करके पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियों को देख सकते हैं और यहाँ बने हुए पार्कों में अपने परिवार के साथ यहाँ के खूबसूरत नजारों के आनंद ले सकते हैं।

खिर्सू में क्या करें- Things To Do In Khirsu In Hindi

  • कैम्पिंग
  • ट्रैकिंग
  • स्नो राइडिंग
  • हिमालय दर्शन
  • खिर्सू गाँव में पैदल घूमना
  • सूर्योदय और सूर्यास्त देखना
  • खिर्सू की सडकों पर घूमना

खिर्सू में कहाँ घूमें -Places To Visit In Khirsu In Hindi

खिर्सू उत्तराखंड एक हिल स्टेशन है, यह हिल स्टेशन अब पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहा है। खिर्सू और इसके आस-पास बहुत सारे पर्यटन स्थल है जो शहरों की भीड़भाड़ भरी जिंदगी से लोगों को एक शांतिपूर्ण और सुकून भरा अनुभव प्रदान करते है।

खिर्सू पार्क- Khirsu Park

खिर्सू में एक पार्क बनाया गया है, यह पार्क सैलानियों को अपनी और खूब आकर्षित करता है। खिर्सू पार्क में बैठकर आप आस-पास के सुन्दर नजारों का आनंद ले सकते हैं। पार्क को पर्यटक की दृष्टि से बहुत ही खूबसूरत बनाया गया है, इस पार्क में आप बहुत सारी एक्टिविटी कर सकते हैं। खिर्सू पार्क को ऐसी जगह पर बनाया गया है जहाँ से हिमालय के मनमोहक दृश्यों को स्पष्ट देखा जा सकता है। यहाँ से सूर्यास्त के समय का नजारा मंत्रमुग्ध करने वाला होता है।

कंडोलिया मंदिर- Kandoliya Temple

खिर्सू के पास में ही कंडोलिया भगवान का मंदिर स्थित है। यह मंदिर खिर्सू की सबसे ऊँची पहाड़ी पर स्थित है जहाँ से आस-पास की सभी जगहों को देखा जा सकता है। मंदिर में चारों ओर हरे-भरे जंगल होने से यहाँ वर्षभर हरियाली बनी रहती है, इसी की साथ मंदिर से आप बर्फ से ढकी ऊँची-ऊँची पहाड़ियों को भी निहार सकते हैं, बर्फ से ढकी ये पहाड़ियां खिर्सू की ख़ूबसूरती पर चार चाँद लगा देती हैं।

देवलगढ़- Devalgarh Road

खिर्सू उत्तराखंड में देवलगढ़ पर्यटकों में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र है, देवलगढ़ में माँ राज राजेश्वरी का एक मंदिर स्थित है। वर्षभर मंदिर में श्रधालुओं का तांता लगा रह्य है, यह स्थान धार्मिक महत्व के अतिरिक्त अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए भी जाना जाता है। गर्मियों के मौसम में इस क्षेत्र की हरियाली और सर्दियों के मौसम में यहाँ बर्फ से ढकी पहाड़ियां पर्यटकों में मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं।

घंडियाल देवता मंदिर – Ghandiyal Devta Temple

घंडियाल देवता का यह प्राचीन मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान शिव को हल्दी चढाई जाती है और मान्यता है कि मंदिर में लाल रंग की किसी भी चीज प्रयोग नहीं किया जाता है। मंदिर में लाल रंग वर्जित है।

धारी देवी मंदिर- Dhari Devi Temple

धारी देवी मंदिर उत्तराखंड के श्रीनगर, गढ़वाल क्षेत्र में स्थित एक रहस्यमयी मंदिर है, जिसे उत्तराखंड की संरक्षक और पालकी देवी के रूप में माना जाता है। यह मंदिर काली माँ को समर्पित है। मान्यता है कि इस मंदिर में माँ धारी देवी दिन में अपने तीन रूप बदलती है, सुबह कन्या का रूप, दिन में युवती का रूप और शाम को एक बूढी महिला का रूप धारण करती हैं। यह देखकर मंदिर आने वाले श्रद्धालु अचंभित हो जाते हैं मंदिर धारी गाँव के नजदीक होने के कारण, धारी देवी मंदिर के नाम से प्रसिद्द है।

खिर्सू उत्तराखंड जाने का सबसे अच्छा समय- Best Time To Visit Khirsu In Hindi

खिर्सू में लोग गर्मियों के समय अप्रैल से जून के महीनो में और सर्दियों के समय सितम्बर से जनवरी के महीनों में सबसे अधिक घूमते हैं। यहाँ वर्षभर मौसम सुहावना बना रहता है, आप अपने अनुसार किसी भी समय का चुनाव कर सकते हैं मानसून के समय उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों की सुन्दरता अपने चरम पर रहती है लेकिन मानसून में उत्तराखंड घूमने ना ही जायें तो बेहतर रहेगा मानसून के समय यहाँ की बादल फटना, भूस्खलन, पहाड़ टूटना आदि प्राकृतिक आपदाएं होती रहती हैं

खिर्सू उत्तराखंड कैसे पहुंचें- How To Reach Khirsu In Hindi

फ्लाइट से खिर्सू- Khirsu By Flight

खिर्सू उत्तराखंड से सबसे नजदीकी एअरपोर्ट देहरादून स्थित जॉलीग्रांट एअरपोर्ट है। खिर्सू से जॉलीग्रांट की दूरी लगभग 145 km है, दिल्ली से निरंतर जॉलीग्रांट के लिए फ्लाइट चलती रहती हैं। देहरादून से आगे का सफ़र बस या टैक्सी से किया जा सकता है, बस का किराया टैक्सी की तुलना में काफी कम होता है।

ट्रेन से खिर्सू Khirsu By Train

ऋषिकेश रेलवे स्टेशन, खिर्सू से सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन है। यहाँ से आप बस, टैक्सी और कार से आगे की यात्रा कर सकते है। आप हरिद्वार तक भी ट्रेन का सफ़र कर सकते हैं।

सड़क से खिर्सू- Khirsu By Road

हरिद्वार-ऋषिकेश-व्यासी-देवप्रयाग-श्रीनगर-खिर्सू

हरिद्वार या ऋषिकेश से आगे ट्रेन या फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, यहाँ से आगे आप बस से सफ़र कर सकते हैं या फिर टैक्सी और कैब भी बुक कर सकते हैं। खिर्सू तक के सफ़र में आपको बहुत सरे पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे।

खिर्सू उत्तराखंड वेदर- Weather Khirsu Uttarakhand

खिर्सू उत्तराखंड का मौसम वर्षभर सुहावना बना रहता है, गर्मियों के मौसम में लोग शहरों से खिर्सू जैसे पर्यटन स्थलों पर अपने परिवार के साथ घूमने आते हैं, जबकि सर्दियों में बर्फ गिरने की वजह से यहाँ ठण्ड बढ़ जाती है। हालाँकि बर्फ खिर्सू की सुन्दरता पर चार चाँद लगा देती है और लोग इस बर्फ को देखने के लिए देशभर से यहाँ आते हैं।

खिर्सू तापमान- Khirsu Temperature

  1. गर्मी का मौसम (अप्रैल से जून तक): गर्मी के मौसम में खिर्सू का तापमान बहुत ही सुखद और मध्यम होता है। अप्रैल से जून तक, यहां का तापमान लगभग 15°C से 30°C तक रहता है। इस दौरान पर्यटक यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आते हैं।
  2. बरसात का मौसम (जुलाई से सितंबर तक): जुलाई से सितंबर तक, खिर्सू में मानसून का मौसम रहता है और यहां बारिश बहुत ही सुंदर होती है। इस समय में यहां का तापमान बढ़ जाता है और लगभग 20°C से 25°C तक रहता है। बरसाती मौसम में खिर्सू में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेना अद्भुत होता है और विशेष रूप से बारिश के बाद के ताजगी का आनंद उठाना यात्रियों के लिए खास है।
  3. शीतकालीन मौसम (अक्टूबर से मार्च तक): शीतकालीन मौसम में खिर्सू में ठंडी हवाएं चलती हैं और यहां का तापमान लगभग 0°C से 15°C तक रहता है। इस मौसम में खिर्सू बर्फीले सौंदर्य के लिए भी जाना जाता है और यहां के पेड़-पौधों के आँचल में हिमआच्छादित पर्वतीय वातावरण का मजा लिया जा सकता है।

खिर्सू होटल और होमस्टे- Khirsu Hotel/Homestays In Hindi

खिर्सू में आपको अपने बजट के हिसाब से बहुत सारे होटल और होमस्टे मिल जाते हैं, यहाँ आप उत्तराखंड के लोकल फ़ूड का आनंद ले सकते हैं। खिर्सू के कुछ प्रमुख होटल और होमस्टे इस प्रकार हैं-

Khirsu Uttarakhand
Credit- Facebook
  • होटल ताज हिमालय खिर्सू
  • खिर्सू GMVN
  • बासा खिर्सू
  • महल होमस्टे
  • होटल लव कुश
Credit- Rahul Rawat

विभिन्न स्थानों से खिर्सू की दूरी- Khirsu Distance (KM) From Different Places

Delhi To Khirsu Distance342 KM
Rishikesh To Khirsu Distance132 KM
Dehradun To Khirsu Distance160 KM
Srinagar Uttarakhand To Khirsu Distance30 KM
Khirsu To Rudraprayag50 KM
Haridwar To Khirsu Distance157 KM

FAQs

Q- खिर्सू कहाँ स्थित है?

Ans- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित खिर्सू एक खूबसूरत हिल स्टेशन है. यह समुद्र तल से 1760 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. खिर्सू को “हिमालय के खिड़की” के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यह चारों ओर से बर्फ से ढके पर्वतों से घिरा हुआ है.

Q- खिर्सू जाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

Ans- खिर्सू उत्तराखंड में लोग गर्मियों के समय अप्रैल से जून के महीनो में और सर्दियों के समय सितम्बर से जनवरी के महीनों में सबसे अधिक घूमते हैं

Q- खिर्सू में खाने-पीने की क्या व्यवस्था है?

Ans- खिर्सू में कई होटल और होमस्टे हैं, जहां आप उत्तराखंडी और भारतीय व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं. आप खिर्सू में चाय और कॉफी भी पी सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें-

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Join Whatsapp Group 👉