Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

PM  Modi in Lakshadweep: लक्षद्वीप के आगे मालदीव हुआ फेल, हनीमून के लिए अब कपल्स यही जाएंगे घूमने, इतना आएगा खर्च

PM  Modi in Lakshadweep: पीएम मोदी कुछ दिनों पहले लक्षद्वीप की यात्रा पर थे, जहाँ उन्होंने कई खूबसूरत जगहों की सैर की, समुद्र के किनारे बैठकर हवावों का लुफ्त उठाया और स्थानीय लोगों से बात की और उनके साथ कुछ समय बिताया.

देश में जब ही आइलैंड पर घूमने की बात आती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले अंडमान और निकोबार ही आते हैं, क्योंकि हमें लगता है कि भारत के केवल यही द्वीप घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय, खूबसूरत और फेमस हैं. लेकिन इस साल की शुरुआत में ही देश के प्रधानमंत्री ने एक अन्य जगह को घूमने के लिए खास बना दिया है, जहाँ अब टूरिस्टों का जमावड़ा लगने वाला है. हम बात कर रहे हैं भारत के सुंदर लक्षद्वीप की. खूबसूरती के लिहाज से यह द्वीप पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है, लेकिन अभी भी बहुत कम लोग इस जगह के बारे में जानते हैं.

लक्षद्वीप की सुन्दरता की तुलना मालदीव से की जाये तो यह गलत नहीं होगा. यहाँ के नजारे एकदम मालदीव जैसे दिखते हैं. पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे का मकसद ही यही था कि लोग अधिक से अधिक इस जगह को एक्सप्लोर करने जायें और लक्षद्वीप में टूरिज्म बढें. बता दें कि पीएम मोदी ने यहाँ अगाती, बंगाराम और कावारत्ती जैसी जगहों की सैर की और स्थानीय लोगों से बात की, यदि आप भी लक्षद्वीप की इन जगहों को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं यहाँ की कुछ फेमस और लोकप्रिय जगहों के बारे में.

जरुर पढ़ें- रात 10 बजे बाद रंगीन हो जाती है गोवा की ये 6 जगहें

अगाती द्वीप- Agatti Island Lakshadweep In Hindi

अगाती द्वीप- Agatti Island Lakshadweep In Hindi

अगाती द्वीप 7.6 किमी लंबा द्वीप है। यह भारत के केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में मूंगा एटोल पर स्थित है जिसे अगत्ती एटोल कहा जाता है। अगाती लक्षद्वीप द्वीपों में से एक है जो पर्यटकों के लिए खुला हुआ है। हालांकि, टूरिस्ट को केवल कुछ प्रतिबंधों के तहत ही इस द्वीप पर जाने की अनुमति है। द्वीप में प्रवेश के लिए आपको लक्षद्वीप प्रशासन से एंट्री परमिट लेनी पड़ेगी। बता दें, एंट्री के लिए कोई फीस नहीं है और आप यहां एक दिन में आराम से घूम सकते हैं।

बंगाराम द्वीप- Bangaram Island Lakshadweep In Hindi

बंगाराम द्वीप- Bangaram Island Lakshadweep In Hindi

बंगाराम भारत के लक्षद्वीप द्वीप समूह में एक एटोल है। यहां पहुंचना बेहद आसान है, पास के अगत्ती द्वीप पर अगत्ती हवाई अड्डा चालू होने और कोच्चि से नियमित कमर्शियल फ्लाइट शुरू होने के बाद पर्यटक यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां रिजॉर्ट भी हैं, जहां आपको कॉटेज की सुविधा काफी मिल जाएगी।

कदमत द्वीप- Kadmat Island Lakshadweep In Hindi

कदमत द्वीप- Kadmat Island Lakshadweep In Hindi

कदमत द्वीप को आम तौर पर इलायची द्वीप के नाम से जाना जाता है। इसकी लंबाई केवल 9.3 किलोमीटर है। द्वीप पर एकमात्र बसा हुआ गांव कदमत है, जिसे पर्यटक सबसे ज्यादा एक्सप्लोर करते हैं। वहीं द्वीप पर मछली पालन यहां की आर्थिक गतिविधि बना हुआ है। आप यहां आकर घूमने-फिरने के साथ-साथ गांव के लोगों से घुल मिल भी सकते हैं। यही नहीं, यहां का मुख्य आकर्षक कायाकिंग, स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग भी है।

कावारत्ती द्वीप- Kavaratti Island Lakshadweep In Hindi

कावारत्ती द्वीप- Kawaratti Island Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप में घूमने लायक जगहों में से कावारत्ती द्वीप सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। लक्षद्वीप की राजधानी एक और द्वीप है जो अपने समुद्री नजारों और सफेद रेत वाले समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। कावारत्ती कोच्चि के तट से 360 किमी दूर स्थित है। इसमें कोई हवाई टर्मिनल नहीं है और अगत्ती द्वीप यहां का पास का हवाई टर्मिनल है।

जरुर पढ़ें- IRCTC के 3 सस्ते Tour Package

लक्षद्वीप घूमने का खर्च- Cost To Explore Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप घूमने के लिए आपको कम से कम अपनी जेब में 30 से 40 हजार रुपए रखने होंगे। इससे भी कम में आप अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं, लेकिन वो आपके दिन, पैकेज और करने वाली एक्टिविटीज पर निर्भर करता है।

लक्षद्वीप कैसे पहुंचे- How To Reach Lakshadweep In Hindi

समुद्री जहाज (Lakshadweep By Ship): समुद्री जहाज से यात्रा के लिए पहले आपको कोच्चि बंदरगाह जाना पड़ेगा, फिर यहां से आपको लक्षद्वीप के लिए कई जहाज मिल जाएंगे जो आपको पहुंचा देंगे। बता दें, कोच्चि से लक्षद्वीलक्षद्वीप जाने में 15 से 20 घंटे वक्त लगता है।

हवाई जहाज (Lakshadweep By Flight): लक्षद्वीप जाने के लिए आपको अग्गति एयरपोर्ट पर उतरना होगा। इसके अलावा आप कोच्चि एयरपोर्ट पर भी जा सकते हैं। वहां से समुद्री जहाज की मदद से आप लक्षद्वीप जा सकते हैं। (सभी तस्वीरें : Narendramodi@X)

होम पेज यहाँ क्लिक करें
वेब स्टोरीजयहाँ क्लिक करें

इन्हें भी पढ़ें-

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Join Whatsapp Group 👉