Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

सर्दियों में इन 5 खूबसूरत जगहों का करें दीदार, स्वर्ग जैसे नजारे देखकर दिल हो जायेगा बाग-बाग

Best tourist Destination For Winters: देश में सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, पिछले एक-दो सप्ताहों से अधिक ऊँचाई पर स्थित हिल स्टेशनों पर बर्फ़बारी होने से वहां के नजारे और भी खूबसूरत हो गए हैं, अगर आप भी सर्दियों के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपको भारत की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे। ये सभी जगहें सर्दियों में अपने दोस्तों या फैमिली के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं। आप इन्हें अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरुर शामिल करें। यहां का नजारा देखकर दिल खुश हो जाता है, सर्दियों में इन जगहों का नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला हो जाता है।

गुलमर्ग कश्मीर

गुलमर्ग धरती पर किसी स्वर्ग से कम नहीं है, विंटर डेस्टिनेशन की लिस्ट में गुलमर्ग का नाम सबसे पहले आता है। चारों ओर बर्फ की सफ़ेद चादर से ढके ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों के बीच का शांतचित्त माहौल गुलमर्ग की खूबसूरती को और निखर देता है. गुलमर्ग स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए पूरी दुनिया में पॉपुलर है। इसके साथ ही अपनी ट्रिप को यादगार और मजेदार बनाने के लिए आप गुलमर्ग में ट्रैकिंग कर सकते हैं और गुलमर्ग जाओ तो यहाँ केबल राइड करना बिलकुल भी न भूलें। अपने दोस्तों और परिवार के साथ केबल राइड करने का भी अलग ही मजा होता है। सर्दियों के मौसम में गुलमर्ग के नज़ारे आपको अपने दीवाने बना देंगे।

Best tourist Destination For Winters

औली, उत्तराखंड

स्कीइंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए फेमस औली सर्दियों में घूमने की बेस्ट जगहों में से एक है। औली में नंदा देवी, नीलकंठ और माना पर्वत की शानदार चोटियां पर्यटकों में प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं। यहाँ आप दोस्तों और फैमिली के साथ बर्फ में खेल सकते हैं, इसके साथ ही औली में स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, ट्रैकिंग और केबल कार राइड के लिए पॉपुलर है, इसके अतिरिक्त औली से नंदा देवी, नीलकंठ और माना पर्वत की शानदार चोटियां पर्यटकों में प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं।

Best tourist Destination For Winters

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला (Dharamshala) को ‘छोटा ल्हासा‘ के नाम से भी जाना जाता है, यह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित एक छोटा और खूबसूरत शहर है। तिब्बती लोगों का एक बड़ा समुदाय यहाँ रहता है, इस वजह से धर्मशाला के भोजन, संगीत,और परिवेश में बहुत बदलाव आया है, इसी वजह से धर्मशाला लोगों में बहुत अधिक लोकप्रिय बना हुआ है। यहाँ धौलाधार रेंज, खूबसूरत अल्पाइन वनस्पति, संकरी गलियां और यहाँ की बड़ी-बड़ी प्राचीन इमारतें, इसे भारत का बेहतरीन हिल स्टेशन बनाती हैं। गर्मियों की छुट्टियाँ मनाने बड़ी संख्या में लोग यहाँ आते हैं लेकिन सर्दियों में इस जगह की खूबसूरती चार गुना बढ़ जाती है।

Best tourist Destination For Winters

शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी के साथ-साथ एक खूबसूरत Hill Station भी है। यह उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, शिमला अपने शांत वातावरण, हरी-भरी पहाड़ियों और बर्फ से ढके हुए पहाड़ों के लिए जाना जाता है। शिमला में आप कैम्पिंग, ट्रैकिंग और अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। शिमला में गर्मियों और सर्दियों, दोनों मौसमों में हजारों की संख्या में पहुँचते हैं। शिमला के आसपास जाखू मंदिर, कुफरी, और ट्वाइलाइट पॉइंट जैसे कई पर्यटक आकर्षण हैं।

शिमला का इतिहास भी बहुत पुराना है। इस क्षेत्र में प्राचीन काल में कई राजा-महाराजा और रजवाड़े रहते थे। 1864 में, अंग्रेजों ने इस क्षेत्र को एक Hill Station के रूप में विकसित किया। आज, शिमला हिमाचल प्रदेश का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

गंगटोक, सिक्किम

गंगटोक भारत-चीन के बीच प्राचीन रेशम मार्ग के लिए जाना जाता है, यहीं से दोनों देशों के बीच व्यापार होता था। गंगटोक में बर्फ तो नहीं गिरती लेकिन तापमान बहुत नीचे गिर जाता है, यहाँ आपको बड़ी संख्या में बौद्ध मठ, ट्रेक्स, और सुन्दर पर्यटन स्थल मिल जायेंगे जहाँ आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ घूमने जा सकते हो। यहाँ से हिमालय के दिखे वाले आकर्षक नज़ारे आपको भावविभोर कर देंगे। आप यहाँ आने वाली दिवाली और अन्य उत्सवों की छुट्टियों में घूमने जा सकते हैं।

Best tourist Destination For Winters
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Join Whatsapp Group 👉