Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Noida Nightlife: नाईट लाइफ के लिए फेमस हैं नॉएडा की ये जगहें, आप भी लीजिये मजे

Noida Nightlife: नोएडा की नाईट लाइफ हर कोई इंजॉय करना चाहता है, नौजवानों के बीच यहाँ की नाइट लाइफ बहुत मशहूर है. आप चाहे दोस्तों के साथ पार्टी करना चाहते हो या पार्टनर के साथ, यह जगह हर किसी के लिए बेहतरीन है.

यहां ऐसे कई पब और रेस्टोरेंट हैं, जो आपको नाइटलाइफ का मजा देंगे। शाम होते ही यंगस्‍टर्स का जमावड़ा यहां के क्‍लब और रेस्टोरेंट में लगने लगता है। रात होते होते ये जगहें और भी रंगीन हो जाती हैं। तो चलिए हम आपको नोएडा के बेस्‍ट क्‍लबों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप रात के 12 बजे तक मस्‍ती कर सकते हैं।

​नोएडा पब एक्‍सचेंज

नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित क्लब एक्सचेंज को दिल्ली एनसीआर का सर्वश्रेष्ठ क्लब माना जाता है। यह नोएडा का पहला क्लब है जो स्टॉक एक्सचेंज मॉडल पर आधारित है। यहां विभिन्न प्रकार की शराब मिलती है और उनके मूल्य ग्राहक की मांग के आधार पर बदलते रहते हैं। क्लब में एक लाइव बैंड है जो लोगों को आकर्षित करता है, और उनके सुनने के बाद लोग इसे छोड़ने का इरादा नहीं कर सकते।

ड्रिंक्स की बात करें तो, आपको यहां वाटरमेलन पैशन फ्रूट मोजिटो, डेथ फ्रेपे और शर्ली टेम्पल आदि ट्राय करना चाहिए। क्लब दोपहर 12:30 बजे से रात 11:55 बजे तक खुला रहता है। दो लोग 1400 रुपए में ड्रिंक्स के साथ भरपूर भोजन का आनंद ले सकते हैं।

ब्‍लू क्‍लब और लाउंज

नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित ब्लू क्लब और लाउंज नोएडा के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में से एक है। यहां आप दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी का आनंद ले सकते हैं और यह एक शानदार रोमैंटिक नाइट आउट के लिए भी एकदम परफेक्ट स्थान है। इसे आपको एक बार मुग़लई व्यंजन का आनंद लेना चाहिए। यहां दो लोग पूरी रात के लिए 1800 रुपए में एन्जॉय कर सकते हैं।

रूवेज़, नोएडा

जिन लोगों को कॉकटेल पार्टी का शौक है, उनके लिए नोएडा में रूवेज एक स्‍पेशल प्‍लेस हो सकती है। नोएडा के सेक्‍टर 46 में बने इस क्‍लब में आप लाउंज बार लाइव मैच देख सकते हैं। साथ ही इसका इंटीरियर काफी आकर्षक हैं, जो आपको पार्टनर और दोस्‍तों के साथ सेल्‍फी लेने के लिए मजबूर कर देगी।

यहां अंदर छत पर बनी एक ग्‍लास की छत इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। भारतीय कथल की गलौटी से लेकर जमैका जर्क चिकन तक, यहां मेनू में कई तरह के फूड उपलब्ध हैं। आपको यहां आकर हर्ब बेबी पोटैटो जरूर ट्राई करना चाहिए। दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक यह क्‍लब लोगों के लिए खुला रहता है। 1200 रुपए में दो लोग खाने पीने के साथ अलग-अलग फ्लेवर की ड्रिंक एन्‍जॉय कर सकते हैं।

अन्य पढ़ें- रात 10 बजे बाद गोवा की ये 6 जगहें हो जाती हैं रंगीन

क्लब 44

क्लब 44 नोएडा के बेस्ट क्‍लब में आता है। सबसे अच्‍छी बात है कि इसका एंट्री अमाउंट पूरी तरह से आपके बजट में है। इसलिए अगर आप स्‍टूडेंट हैं, तो आप यहां आसानी से जा सकते हैं। स्टाइलिश फर्नीचर के साथ क्लब में इनडोर और आउटडोर बैठने की भी व्यवस्था है। सेक्‍टर 44 में बने इस क्‍लब में आप यहां सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक मौज मस्‍ती कर सकते हैं।

द आयरिश हाउस- 

द आयरिश हास की रात काफी रंगीन होती है। नोएड़ा के सेक्‍टर 18 में बने इस क्‍लब में कांच की रंग बिरंगी खिड़कियां आपको खूब आकर्षित करेंगी। जो लोग विदेशी फील चाहते हैं, उनके लिए यहां कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय और अमेरिकी फूड उपलब्‍ध है। यहां शाम 56 बजे से रात 8 बजे तक कुछ ड्रिंक्‍स भी ऑफर की जाती हैं। यह क्‍लब दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। सप्‍ताह में किसी भी दिन यहां जाने का प्‍लान बनाएं और नाइट लाइफ एन्‍जॉय करें।

फैट टाइगर- 

नोएडा में फैट टाइगर क्विक सर्विस रेस्टोरेंट सीरीज है, जो अपने रोमाचंक मेन्‍यू आइटम के लिए पॉपुलर हो रहा है। 22 शहरों में इसके 50 से ज्‍यादा आउटलेट हैं। अगर आप खाने के शौकीन है, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। यहां का मेन्‍यू हाल ही में लांच हुआ है, जहां आपको राइस बाउल के डिफरेंट वेरिएंट मिलेंगे, जैसे पनीर टिक्का राइस बाउल, चिकन टिक्का राइस बाउल और चिकन पॉपकॉर्न राइस बाउल। हर राइस बाउल को बेहतरीन इंग्रीडिएंट्स के साथ तैयार करने की कोशिश की गई है। स्वादों का यह मिश्रण आपको यहां आने के लिए मजबूर जरूर कर देगा।

रूवेज़, नोएडा

जिन लोगों को कॉकटेल पार्टी का शौक है, उनके लिए नोएडा में रूवेज एक स्‍पेशल प्‍लेस हो सकती है। नोएडा के सेक्‍टर 46 में बने इस क्‍लब में आप लाउंज बार लाइव मैच देख सकते हैं। साथ ही इसका इंटीरियर काफी आकर्षक हैं, जो आपको पार्टनर और दोस्‍तों के साथ सेल्‍फी लेने के लिए मजबूर कर देगी।

यहां अंदर छत पर बनी एक ग्‍लास की छत इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। भारतीय कथल की गलौटी से लेकर जमैका जर्क चिकन तक, यहां मेनू में कई तरह के फूड उपलब्ध हैं। आपको यहां आकर हर्ब बेबी पोटैटो जरूर ट्राई करना चाहिए। दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक यह क्‍लब लोगों के लिए खुला रहता है। 1200 रुपए में दो लोग खाने पीने के साथ अलग-अलग फ्लेवर की ड्रिंक एन्‍जॉय कर सकते हैं।

होम पेज यहाँ क्लिक करें
वेब स्टोरीजयहाँ क्लिक करें


 


Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Join Whatsapp Group 👉