Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Rishikesh Tourist Places | ऋषिकेश की ये 10 जगहें हैं बेहद खूबसूरत, आप भी जरुर बनाएं प्लान

Rishikesh Tourist Places, Top 10 places to visit in Rishikesh, Triveni Ghat, Jumpin Heights, Swarg Aashram, Parmarth Niketan, Neelkanth Mahadev, Tera manjil temple, Ram Jhula, Laxman Jhula, the beatles aashram, char dham yatra 2023, 10 Must visit places in Rishikesh.

ऋषिकेश, उत्तराखंड में स्थित एक खूबसूरत शहर है, जहां घूमने के शौकीन लोग बहुत बड़ी संख्या में आते हैं। ऋषिकेश को हृषिकेश (Hrishikesh) भी कहा जाता है और यह राजधानी देहरादून के नजदीक स्थित है। ऋषिकेश Yoga Capital Of The World के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऋषिकेश में घूमने की 10 सबसे फेमस जगहें (Top 10 Places To Visit In Rishikesh) कौन सी हैं जहां आपको एक बार जरूर घूमना चाहिए।

Table of Contents

ऋषिकेश के 10 फेमस पर्यटक स्थल ( Top 10 Places To Visit In Rishikesh)

यदि आप घूमने के शौक़ीन हैं और उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ऋषिकेश की ये जगहें आपके लिए बेस्ट रहेंगी(Top 10 Places To Visit In Rishikesh), वैसे तो ऋषिकेश में बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं जहां लोग  लाखों की संख्या में आते हैं। लेकिन इनमें से भी हमने आपके लिए 10 ऐसी जगहों का चयन किया है जिन्हें लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। (Top 10 Places To Visit In Rishikesh)

1. त्रिवेणी घाट- Triveni Ghat Rishikesh In Hindi

Top 10 places to visit in Rishikesh
1. त्रिवेणी घाट (Triveni Ghat)

त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में स्थित सभी घाटों में सबसे महत्वपूर्ण घाट है, त्रिवेणी घाट पर हर सुबह गंगा आरती होती है और शाम को महा आरती होती है। इस आरती को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग त्रिवेणी घाट आते हैं।

पौराणिक काल से ये मान्यता है की जो कोई भी भक्त त्रिवेणी घाट पर आकर गंगा नदी में डुबकी लगाता है तो वो अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है। माना जाता है की जब श्री कृष्ण जर के बाण से मूर्छित हो गए थे तो उन्होंने इसी त्रिवेणी घाट पर विश्राम किया था। यही वजह है कि यह घाट इतना महत्वपूर्ण है।

त्रिवेणी घाट पर तीन पवित्र नदियां गंगा, यमुना और सरस्वती एक साथ देखने को मिलेंगी। लोग बड़ी संख्या में यहां शांति की ढूंढ में आते हैं और त्रिवेणी घाट में होने वाली महा आरती का लुप्त उठाते हैं।

यात्रियों के लिए जानकारी( Visitors Information)

  • Famous for- Ganga Aarti, Pilgrimage.
  • Tickets- Free
  • Opening timing- Morning to evening

2. राम झूला और लक्ष्मण झूला- Ram Jhula-Laxman Jhula Rishikesh In Hindi

Top 10 places to visit in Rishikesh
Ram Jhula And Laxman Jhula

त्रिवेणी घाट के बाद अगर आपको ऋषिकेश में कोई जगह घूमनी है तो वह राम झूला और लक्ष्मण झूला पुल हैं।

यदि आप ऋषिकेश में घूम रहें तो आपको राम झूला और लक्ष्मण झूला से होकर जरूर जाना चाहिए। माना जाता है की इसी जगह पर श्री राम ने गंगा नदी को पार किया था। यहां से आपको बहुत ही मनोरम दृश्य देखने को मिलेंगे। और आप गंगा नदी के शांत जल को ऊपर से देखने का आनद ले सकते हैं।

राम झूला 450 फ़ीट लंबा पुल है जिसे PWD द्वारा 1980 में बनाया गया था। राम झूला से आप आस पास के बहुत से पवित्र स्थलों को देख सकते हैं। यहां से आपको शिवानंद आश्रम, योग निकेतन, परमार्थ निकेतन, गीता भवन आदि पवित्र स्थलों को देखा जा सकता है।

लक्ष्मण झूला पुल का निर्माण 1929 में हुआ था। ये पुल गंगा नदी से 70 फ़ीट ऊपर है और इसकी लंबाई 450 फ़ीट है। ये पुल तपोवन में। स्थित है जहाँ लक्ष्मण भगवान ने तपस्या की थी। मान्यता के अनुसार हज़ारों साल पहले इसी जगह से जूट की रस्सियों के सहारे लक्ष्मण ने गंगा नदी को पार किया था

यात्रियों के लिए जानकारी( Visitors Information)

  • Famous for- Bridge, River, Nature, History.
  • Tickets- Free
  • Opening timing- every time

3. नीलकंठ महादेव मंदिर- Neelkanth Mahadev Temple Rishikesh In Hindi

Top 10 places to visit in Rishikesh
Neelkanth Mahadev Temple

नीलकंठ महादेव का मंदिर ऋषिकेशसे लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर समुद्र तल से 1330 मीटर ऊपर स्थिति है। महाशिवरात्रि के दिन सबसे ज्यादा संख्या में श्रद्धालु यहां भोलेनाथ के दर्शन करने यहां आते हैं।

नीलकंठ मंदिर की मान्यता है कि जब देवताओ और असुरो में  बीच समुद्र मंथन हो रहा था तो इसी जगह पर भगवान शिव ने विष (Poison) को अपने गले में धारण किया था। इसी वजह से उनका गला नीला हो गया था। यही कारण है कि यह मंदिर का नाम नीलकंठ महादेव के नाम से जाना जाता है।

नीलकंठ महादेव मंदिर सबसे ज्यादा भीड़ महाशिवरात्रि और सावन के महीने में होती है। यहां आने वाले भक्त महादेव को फूल, दूध, जल, नारियल, बेल पत्ती और शहद आदि चढ़ाते हैं।

यात्रियों के लिए जानकारी( Visitors Information)

  • Famous for- Lord Shiva, religious rituals, Pilgrimage.
  • Tickets- No Charges
  • Opening timing- 8am to 7pm

4. बीटल्स आश्रम- Famous Beatles Ashram Rishikesh In Hindi

Top 10 places to visit in Rishikesh
Beatles Ashram

बीटल्स आश्रम (Beatles Ashram) ऋषिकेश में गंगा नदी के समीप स्थित है और इस आश्रम को चौरासी कुटिया के नाम से भी जाना जाता है। 1960-70 के दशक में यह आश्रम अंतराष्ट्रीय मैडिटेशन केंद्र हुआ करता था जहां महर्षि महेश योगी के शिष्य मेडिटेशन करते थे। महर्षि महेश योगी ने मेडिटेशन की अनेक विधियों से अपने शिष्यों को मेडिटेशन करना सिखाया। इस आश्रम को 1968 में तब अंतरराष्ट्रीय पहुंच मिली जब इंग्लिश रॉक बैंड द बीटल्स(The English Rock Band The Beatles) ने कुछ Celebrities के साथ यहां मेडिटेशन किया।

2015 से इस आश्रम को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। और 2018 में बीटल्स रॉक बैंड के ऋषिकेश आने की 50 वीं सालगिरह के मौके पर एक एक्सिबिशन भी रखा गया था।

बीटल्स आश्रम (Beatles Ashram) में आप न केवल प्रकृति की खूबसूरती का लुप्त उठा सकते हैं बल्कि आपको योग और मेडिटेशन के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

यात्रियों के लिए जानकारी( Visitors Information)

  • Famous for- Meditation,. Spirituality, Yoga, Nature.
  • Tickets- ₹150 for Indians and ₹600 for foreigners (for 3 hours)
  • Opening timing- Morning to evening

5. परमार्थ निकेतन- Parmarth Niketan Rishikesh In Hindi

Top 10 places to visit in Rishikesh
Parmarth Niketan

परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में स्थित सबसे बड़ा आश्रम है। इस आश्रम की स्थापना1942 में स्वामी सुखदेवानन्द जी  महाराज द्वारा की गयी थी। परमार्थ निकेतन आश्रम में हज़ारों कमरे हैं।

परमार्थ निकेतन आश्रम बड़ी संख्या में लोग आते हैं और आध्यात्मिकता का ज्ञान लेते हैं। यहां लोग योग और मेडिटेशन करते हैं, सूर्यास्त के समय गंगा आरती करते हैं और यहाँ आयुर्वेदिक उपचार भी किया जाता है।

यात्रियों के लिए जानकारी( Visitors Information)

  • Famous for- Ayurvedic Treatment, Meditation, Ganga Aarti, Nature
  • Entry- Free
  • Opening timing- all days every time

6. कौडियाला- Kaudiyala Beach Rishikesh In Hindi

Top 10 places to visit in Rishikesh
Kaudiyala

कौडियाला, ऋषिकेश में आने वाले यात्रियों द्वारा सबसे ज्यादा पसन्द किये जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक है। ये ऋषिकेश से देवप्रयाग की ओर लगभग 36 किमी को दूरी पर स्थित है। कौडियाला में आप कैंपिंग(Camping), हाईकिंग(Hiking), रिवर राफ्टिंग(River Rafting) जैसे बहुत सारे एडवेंचर कर सकते हैं।

यात्रियों के लिए जानकारी( Visitors Information)

  • Famous for- Camping, River Rafting, Hiking.
  • Entry- Free
  • Opening timing- all days every time

7. जम्पिंग हाइट्स- Jumpin Heights Rishikesh In Hindi

Top 10 places to visit in Rishikesh
Jumpin Heights

ऋषिकेश को केवल योग, मेडिटेशन और आध्यात्मिकता के लिए नहीं जाना जाता है। ऋषिकेश में बहुत सारी जगहें ऐसी भी हैं जो एडवेंचर में रुचि रखने वाली लोगों को काफी पसंद आती है। उनमें से एक जंपिंग हाइट्स (Jumpin Heights) भी है। यहां आप Bungee Jumping, Flying fox, Giant Swing etc. स्पोर्ट्स का लुप्त उठा सकते हैं।

यात्रियों के लिए जानकारी( Visitors Information)

  • Famous for- Bungee Jumping, Flying Fox, Giant Swing, Adventure.
  • Entry Fee- ₹100
  • Opening timing- 9am to 5pm

8. स्वर्ग आश्रम- Swarg Aashram Rishikesh In Hindi

गंगा नदी के बायीं तरफ स्थित यह आश्रम संत श्री विशुद्धानन्द जी महाराज को याद में बनाया गया है। यह आश्रम उन लोगों के लिए सबसे अच्छी जगह है जो शांतिपूर्ण माहौल और अकेले में समय बिताना पसंद करते हैं। यहां आप मेडिटेशन, हाईकिंग  कर सकते हैं। साथ ही साथ स्वर्ग आश्रम के के समीप स्थित त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती के दर्शन कर सकते हैं। नजदीक ही स्थित राम झूला और लक्ष्मण झूला पर विचरण करते हुए ऋषिकेश के मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

Top 10 places to visit in Rishikesh
Swarg Aashram

यात्रियों के लिए जानकारी( Visitors Information)

  • Famous for- Meditation, Spirituality.
  • Tickets- Charges only for staying and yoga session
  • Opening timing- Open at day time

9. नीर वॉटरफॉल- Neerghar Waterfall Rishikesh In Hindi

अगर आप उत्तराखंड घूमने की योजना बना रहे हैं तो आपको ऋषिकेश से ही होकर आना होगा। ऐसे में अगर आप ऋषिकेश में स्थित नीर वॉटरफॉल आपकी लिस्ट में नहीं है तो उसे भी अपनी टूरिस्ट प्लेसेस में। जोड़ दें।

नीर वॉटरफॉल राम झूला से केवल 2 किमी की दूरी पर स्थित है। इस वॉटरफॉल के आस-पास आपको प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलेगी और यहां तक पहुंचने के लिए थोड़ी-बहुत ट्रेककिंग करनी पड़ेगी और ट्रेककिंग के बाद वॉटरफॉल में पहुंचने पर प्रकृति की खूबसूरती के बीच स्थित इस वॉटरफॉल में नहा कर अपनी थकान मिटा सकते हैं।

Top 10 places to visit in Rishikesh
Neerghar Waterfall

यात्रियों के लिए जानकारी( Visitors Information)

  • Famous for- Nature’s beauty, trekking, waterfall.
  • Tickets- ₹30
  • Opening timing- Open at every time

10. तेरह मंजिल मंदिर- Tera Manjil Temple Rishikesh In Hindi

योग कैपिटल ऋषिकेश में स्थित यह मंदिर सबसे फेमस मंदिरों में से एक है। इस तेरह मंजिल मंदिर (Terha Manjil Temple) में तेरह फ्लोर हैं और हर फ्लोर पर हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियों स्थापित कर की गयी हैं। जब एक बार आप मंदिर के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर पहुंच जाते हैं  तो वहां से पूरे ऋषिकेश का बहुत ही मनोरम दृश्य दिखतेहैं।

Top 10 places to visit in Rishikesh
Tera Manjil Temple

यात्रियों के लिए जानकारी( Visitors Information)

  • Famous for- Religious practice, spirituality, temple
  • Tickets- Free
  • Opening timing-  Open at every time

Q-ऋषिकेश में सबसे फेमस मंदिर कौन से हैं ?

Ans- तेरह मंजिल मंदिर, स्वर्ग आश्रम, परमार्थ निकेतन, त्रिवेणी घाट, नीलकंठ महादेव मंदिर ऋषिकेश में सबसे ज्यादा फेमस हैं।

Q- ऋषिकेश में सबसे अच्छी घूमने की जगह कौन सी है?

Ans- वैसे तो ऋषिकेश में बहुत सारी जगहें हैं जहां आप घूम सकते हैं लेकिन अगर आपके पास समय की कमी है तो आप राम झूला, लक्ष्मण झूला, बीटल्स आश्रम, नीलकंठ महादेव मंदिर, परमार्थ निकेतन आश्रम जरूर घूमें।

Q- ऋषिकेश में सबसे पवित्र घाट कौन सा है ?

Ans- ऋषिकेश के सभी घाट पवित्र हैं लेकिन सभी घाटों में त्रिवेणी घाट सबसे प्रसिद्द है और त्रिवेणी घाट पर हर शाम को महा गंगा आरती होती है ।

Q- ऋषिकेश में महर्षि महेश योगी आश्रम ( बीटल्स आश्रम) क्यूँ फेमस है?

Ans- महर्षि महेश आश्रम ( बीटल्स आश्रम) मैडिटेशन और योग के लिए फेमस है। यहां वर्ष 1968 इंग्लिश रॉक बैंड मैडिटेशन के लिए आया था और तब से इस आश्रम विश्व स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त हुई।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Join Whatsapp Group 👉