Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Chakrata Hill Station: चकराता हिल स्टेशन, उत्तराखंड की पूरी जानकारी

Chakrata Hill Station: अगर आप नई-नई और खूबसूरत जगहों पर घूमने का शौक रखते हैं तो आपको उत्तराखंड को जरुर एक्सप्लोर करना चाहिए. उत्तराखंड में ऐसे कई हिल स्टेशन और टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जिनकी खूबसूरती निहारने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक यहाँ घूमने आते हैं. आज के आर्टिकल में हम आपको उत्तराखंड के एक ऐसे ही बेहद खूबसूरत और फेमस हिल स्टेशन के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जहाँ हर साल हजारों की संख्या में टूरिस्ट घूमने आते हैं. इस बेहतरीन हिल स्टेशन का नाम चकराता है, आइये जानते चकराता हिल स्टेशन के बारे में विस्तार से.

चकराता हिल स्टेशन भारत के उत्तराखंड राज्य में देहरादून से लगभग 88 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह टोंस और यमुना नदियों के बीच 2118 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चकराता हिल स्टेशन माउंट क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग, स्कीइंग, प्रकृति प्रेमियों, ट्रेकर्स, पक्षी प्रेमियों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है।

चकराता हिल स्टेशन
Credit- Deveshwari Bisht

Table of Contents

चकराता हिल स्टेशन डिस्टेंस चार्ट 2023- Chakrata Distance Chart 2023

दिल्ली से चकराता की दूरी- Delhi To Chakrata Dehradoon320 KM
देहरादून से चकराता की दूरी- Dehradoon To Chakrata86.8 KM
मसूरी से चकराता की दूरी- Mussoorie To Chakrata80.7 KM
विकास नगर से चकराता की दूरी- Vikasnagar To Chakrata55 KM
जॉलीग्रांट एअरपोर्ट से चकराता- Jollygrant To Chakrata116 KM
ऋषिकेश से चकराता- Rishikesh To Chakrata133 KM
हरिद्वार से चकराता- Haridwar To Chakrata140 KM
चकराता से बद्रीनाथ– Chakrata To Badrinath424 KM
चकराता से केदारनाथ– Chakrata To Kedarnath354 KM
चकराता से गंगोत्री– Chakrata To Gangotri263 KM
चकराता से यमुनोत्री– Chakrata To Yamunotri167 KM
चकराता से हेमकुंड साहिब– Chakrata To Hemkund Sahib417 KM
चकराता से तुंगनाथ– Chakrata To Tungnath338 KM
चकराता से बिनसर– Chakrata To Binsar463 KM
चकराता से उखीमठ– Chakrata To Ukhimath308 KM

और पढ़ें- उत्तराखंड के इस पर्वत पर आज भी है परियों का वास, यहाँ आने वाले को ले जाती हैं अपने साथ

चकराता हिल स्टेशन का इतिहास- Chakrata Hill Station History In Hindi

पहले के समय में इस पूरे क्षेत्र में जौनसारी जनजाति निवास करती थी, इस वजह से पहले इस क्षेत्र को जौनसार भाबर क्षेत्र कहा जाता था। बाद में ब्रिटिश शासन के दौरान अंग्रेजों ने चकराता को एक हिल स्टेशन के रूप में विकसित किया, कहा जाता है कि ईस्ट इंडिया कंपनी के उच्च अधिकारी यहाँ अपनी गर्मियों की छुट्टियाँ बिताने आया करते थे।

चकराता देहरादून घूमने क्यों जाए- What Is Chakrata Hill Station Famous For?

chakrata hill station
crdit- Gaurav gujjar

चकराता हिल स्टेशन एक नहीं बल्कि कई चीजों के लिए फेमस पर्यटन स्थल है, यहाँ आप प्रकृति की ख़ूबसूरती को देखने के साथ-साथ अन्य कई गतिविधियाँ जैसे- ट्रैकिंग, कैम्पिंग, पिकनिक आदि कर सकते है, इसके अतिरिक्त चकराता के आसपास बहुत सारे अन्य पर्यटन स्थल हैं जिनकी ख़ूबसूरती देखते ही बनती है, यहाँ ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों से गिरने वाले बहुत सारे झरने भी दिखाई देते हैं, इनमें प्रमुख है टाइगर वाटर फॉल। ये चकराता हिल स्टेशन की सुन्दरता पर चार चाँद लगा देते हैं।

और पढ़ें- केदारनाथ धाम के रहस्य

चकराता में क्या क्या कर सकते हैं– Things To Do In Chakrata Dehradun In Hindi

चकराता हिल स्टेशन देहरादून, उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में अपना प्रमुख स्थान रखता है, यहाँ हर साल देशभर से हजारों की संख्या में पर्यटक और प्रकृति प्रेमी आते हैं। यहाँ आने वाले पर्यटक मुख्यतः ट्रैकिंग, माउंट क्लाम्बिंग, कैम्पिंग जैसी गतिविधियाँ कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ फोटोग्राफी कर सकते हैं और इस हिल स्टेशन की प्राकृतिक सौन्दर्यता का आनंद ले सकते हैं।

और पढ़ें- पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर की पूरी जानकारी

चकराता में देखने लायक मेले और त्यौहार– Chakrata Famous Fairs And Festivals In Hindi

चकराता हिल स्टेशन (Chakrata Hill Station) अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के अतिरिक्त यहाँ मनाये जाने वाले मेलों के लिए भी प्रसिद्द है, वर्षभर में यहाँ लगभग हर माह कोई-न-कोई त्यौहार मनाया जाता है, यहाँ मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहारों में मरोज, ओर्थो, संक्रांति, खांडा संक्रांति, जात्रा, नूरी और दियारी आदि हैं। इन त्योहारों को मनाने के लिए हजारों की संख्या में लोग यहाँ आते हैं।

और पढ़ें- दुनिया में सबसे ऊँचाई पर स्थित शिव मंदिर

चकराता में घूमने की जगहें- Best Tourist Places In Chakrata Hill Station In Hindi

यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं और नई-नई जगहें घूमने में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको चकराता हिल स्टेशन और इसके आसपास के अन्य पर्यटन स्थल आपको अपनी ओर जरूर आकर्षित करेंगे। प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर इन पर्यटन स्थलों पर घूमकर आप अपनी यात्रा को और भी यादगार बना सकते हैं। आइये आपको चकराता हिल स्टेशन के कुछ ऐसे ही दिलचस्प जगहों के बारे में बताते हैं।

और पढ़ें- भारत का स्विट्ज़रलैंड कौसानी

चिलमरी नेक चकराता हिल स्टेशन– Chakrata Hill Station Ke Aakarshan Sthal Chilmiri Neck In Hindi

Credit- Dehradun – The Happening City

चकराता हिल स्टेशन में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में चिलमरी नेक सबसे पहले नंबर पर आती है, यह पर्यटन स्थल चकराता से 25-30 km की दूरी पर स्थित है, चिलमरी नेक की खूबसूरती पर्यटकों में आकर्षण का केंद्र है। बता दें कि चिलमरी नेक चकराता की सबसे ऊँची छोटी है और यहाँ से आसपास की सभी चोटियों को देखा जा सकता है जो यहाँ आने वाले लोगों के लिए एक अनोखा अनुभव है। यहाँ से आप रोहिणी पीक, स्वर्गा पीक और बंदरपंच मासिफ का सुन्दर दृश्य देख सकते हैं, इसके अतिरिक्त यहाँ पाई जाने वाली पक्षियों और तितलियों की अनेकों प्रजातियाँ भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती हैं।

और पढ़ें- बिनसर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल

चकराता का आकर्षक स्थल मुंडाली – Chakrata Yatra Ke Aakarshan Sthal Mundali In Hindi

चकराता का आकर्षक स्थल मुंडाली

चकराता हिल स्टेशन Chakrata Hill Station) के दर्शनीय स्थलों में मुंडाली प्रमुख है, यहाँ पर सर्दियों के समय सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। चकराता से 36 km की दूरी पर स्थित मुंडाली, औली के बाद स्कीइंग और स्नोबोर्डर्स के लिए भारत का सबसे पसंदीदा स्थान है। इसके अतिरिक्त गर्मियों में यहाँ आसपास के नज़ारे देखने लायक होते हैं।

और पढ़ें- 500 से अधिक नर कंकालों वाली रूपकुंड झील

यमुना एडवेंचर पार्क चकराता– Chakrata Yamuna Adventure Park In Hindi

यमुना एडवेंचर पार्क में आप बहुत से एडवेंचर गतिविधियाँ कर सकते हैं। मुख्यतः यहाँ आप पानी से सम्बंधित एडवेंचर करते हैं, जैसे- रिवर क्रॉसिंग, रैलिंग, स्विमिंग, हौर्सेबैक राइडिंग आदि। हर वर्ष यहाँ हजारों की संख्या में लोग घूमने आते हैं, ये जगह बच्चों में अधिक लोकप्रिय है।

टाइगर फॉल्स चकराता– Tiger Falls Chakrata In Hindi

चकराता हिल स्टेशन
Credit- Swaranjit singh

यदि आप चकराता हिल स्टेशन घूमने की योजना बना रहे हैं तो आपको टाइगर फॉल जरुर देखना चाहिए, टाइगर फॉल की ऊँचाई लगभग 312 फीट है। यहाँ पहुँचने के लिए आपको 1 km का कठिन ट्रेक करना होता है, लेकिन यकीन मानिए ट्रेक की सुन्दरता आपको थकावट का एहसास नहीं होने देगी। जब ऊँची पहाड़ी से इस झरने का पानी नीचे गिरता है तो पानी की बूँदें हवा में उड़ने लगती हैं और झरने के आसपास पानी की धुंध छा जाती है, यह दृश्य वाकई में देखने लायक होता है। जब आप 1 km की ट्रैकिंग करने के बाद यहाँ पहुँचते हैं तो पानी की उड़ती हुई बूँदें आपको फिर से तरोताजा कर देती हैं।

चकराता का प्रमुख पर्यटन स्थल कनासर – Kanasar In Chakrata Hill Station in Hindi

Credit- Swaranjit singh

चकराता हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के अतिरिक्त बहुत सारी अन्य गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। चकराता में स्थित कनासर पर्यटन स्थल कैम्पिंग और रिवर राफ्टिंग के लिए प्रसिद्द है। पर्यटक यहाँ अपने टेंट लेकर आते हैं और जंगलों में टेंट लगाकर कैम्पिंग करते हैं, हालाँकि यहाँ आपको शिविर लक्जरी टेंट की सुविधा भी उपलब्ध हो जाती है। 

चकराता के दर्शनीय स्थल देवबन बर्ड वाचिंग – Chakrata Ke Famous Darshaniya Sthal Devban Bird Watching In Hindi

चकराता हिल स्टेशन से 13 km की दूरी पर स्थित देवबन बर्ड वाचिंग देवदार के वनों और खूबसूरत बर्फीली पहाड़ियों से घिरा हुआ एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। देवबन बर्ड वाचिंग का प्रमुख आकर्षण यहाँ पाए जाने वाले पक्षियों की प्रमुख प्रजातियाँ हैं, इन पक्षियों में मुख्य है- चोकर पार्ट्रिज, हिमालयन वुडपेकर, कॉमन हॉक कुक्कू, रसेट स्पैरो, येलो-क्राउड वुडपेकर और सिनेरियस वल्चर आदि हैं, ये सभी पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियाँ हैं।

बुधेर गुफा चकराता – Chakrata Me Ghumne Ki Achi Jagah Budher Cave In Hindi

बुधेर गुफा, चकराता हिल स्टेशन से 30 km की दूरी पर स्थित है, मान्यता है कि इस गुफा का निर्माण पांडवों द्वारा किया गया था। यहाँ आप अनेक एडवेंचर गतिविधियाँ कर सकते हैं।

और पढ़ें- मुनस्यारी पर्यटन स्थल की पूरी जानकारी

किमोना जलप्रपात चकराता– Kimona Falls Chakrata In Hindi

Credit- Purshotam rajput

चकराता हिल स्टेशन में स्थित किमोना जलप्रपात कपल्स में अधिक लोकप्रिय है, यहाँ बड़ी संख्या में कपल्स पहुँचते हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ अन्य अनेक साहसिक गतिविधियाँ भी की जाती हैं।

मखती पोखरी गाँव चकराता– Makhati Pokhari Village Chakrata Hill Station In Hindi

मखती पोखरी गाँव, चकराता का एक खूबसूरत है, गाँव के सुन्दरता इतनी ज्यादा है कि यह गाँव अब पर्यटकों के लिए एक पर्यटन स्थल बन गया है। चकराता हिल स्टेशन Chakrata Hill Station) की यात्रा के दौरान आप इस गाँव में जरुर जायें।

राम ताल बागवानी उद्यान चकराता- Ram Tal Gardening Garden Chakrata In Hindi

राम ताल उद्यान छोटा सा बगीचा और चकराता हिल स्टेशन का एक फेमस पिकनिक स्पॉट है। इस बगीचे में बेर, सेब, रोडोडेंड्रोन, पेड़-पौधे, और सुबह की सैर सहित एक रोमांटिक माहौल पर्यटकों को मिलता हैं। बता दें रामताल उद्यान चकराता से 12 km की दूरी पर स्थित है।

देहरादून से चकराता- Dehradun To Chakrata

चकराता, देहरादून शहर से लगभग 86 km की दूरी पर स्थित है। देहरादून से चकराता जाने के लिए आप कैब कर सकते हैं या खुद ड्राइव करके जा सकते हैं।

चकराता से मसूरी- Chakrata to Mussoorie

चकराता से मसूरी की दूरी लगभग 80 km के आसपास है, मसूरी उत्तराखंड का प्रसिद्द पर्यटन स्थल है यहाँ से सर्दियों के समय बर्फ गिरने के बाद अधिक पर्यटक आते हैं, यहाँ आप कैब या टैक्सी से पहुँच सकते हैं।

चकराता में मौसम- Chakrata Hill Station Weather

चकराता एक पर्वतीय पर्यटन स्थल है, यहाँ का मौसम वर्षभर ठंडा बना रहता है, लोग गर्मियों की छुट्टियों में शहरों को छोड़कर यहाँ बड़ी संख्या में आते हैं और यहाँ के ठन्डे और शांत मौसम का आनंद उठाते हैं।

चकराता घूमने जाने का सबसे अच्छा समय- What is the Best Time To Visit Chakrata

यदि आप चकराता हिल स्टेशन Chakrata Hill Station) घूमना चाहते हैं तो आपके लिए यहाँ जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितम्बर से जनवरी होगा। बता दें कि जुलाई-अगस्त में मानसून के समय उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने की योजना न बनाएं, इस समय यहाँ बादल फटना, भूस्खलन और पहाड़ टूटना जैसी बहुत सारी प्राकृतिक आपदाएं होती रहती हैं।

चकराता में होटल- Hotels in Chakrata Hill Station

Credit- Ram bhote

चकराता हिल स्टेशन में होटल के अधिक विकल्प उपलब्ध नहीं हैं, अधिकतर लोग यहाँ अपना टेंट लगाकर खुले आसमान में रहना पसंद करते हैं। यदि आप चकराता घूमने की योजना बना रहे हैं तो होटल्स की बुकिंग पहले ही कर लें ताकि अंतिम समय में आपको कोई असुविधा न हो। चकराता, देहरादून में स्थित कुछ प्रसिद्द होटल निम्न हैं-

  • हाई हिल एमएलएस हाइट्स (High Hill MLS Heights)
  • होटल हिल नाइट्स (Hotel Hill Knights)
  • होटल स्नो व्यू (Hotel Snow View)
  • रामताल रिसोर्ट (Ramtal Resort)
  • राणा गेस्ट हाउस (Rana Guest House)

चकराता हिल स्टेशन में प्रसिद्द खाना- Chakrata Hill Station Food

Credit- Ram Bhote

चकराता में आपको भोजन के अधिक विकल्प नहीं मिलते हैं, यहाँ आपको स्थानीय भोजन, भारतीय व्यंजन और कुछ प्रसिद्द चीनी व्यंजन खाने को मिलते हैं। हालाँकि यहाँ कुछ रेस्टोरेंट मिल जायेंगे जो विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के लिए प्रसिद्द हैं।

चकराता हिल स्टेशन कैसे पहुंचें- How To Reach Chakrata Hill Station In Hindi

चकराता हिल स्टेशन पहुँचने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस/टैक्सी/कैब आदि किसी भी साधन का प्रयोग कर सकते हैं।

फ्लाइट से चकराता कैसे पहुंचे- How To Reach Chakrata By Flight

यदि आप फ्लाइट से चकराता हिल स्टेशन आना चाहते हैं तो आपको बता दें देहरादून स्थित जॉलीग्रांट एअरपोर्ट (116 km) चकराता से सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। आप दिल्ली से जॉलीग्रांट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। यहाँ पहुँचने पर आप स्थानीय परिवहन जैसे- बस, टैक्सी या कैब की मदद से चकराता आसानी से पहुँच सकते हैं।

ट्रेन से चकराता हिल स्टेशन कैसे पहुंचे- How To Reach Chakrata By Train

चकराता, देहरादून पहुँचने के लिए अधिकतर पर्यटकों द्वारा ट्रेन का ही प्रयोग किया जाता है, देहरादून रेलवे स्टेशन, चकराता से केवल 96 km की दूरी पर स्थित है, यहाँ से आप कैब या टैक्सी से चकराता पहुँच सकते हैं।

बस से चकराता कैसे पहुंचे-How To Reach Chakrata BY Road

How To Reach Chakrata BY Road

चकराता सभी शहरों से अच्छी तरह से सड़कों से जुड़ा हुआ है, देहरादून से मसूरी के लिए निरंतर बसें चलती रहती हैं, इसके अतिरिक्त आप अपने निजी वाहनों की मदद से भी चकराता हिल स्टेशन पहुँच सकते हैं। यहाँ आप किराये पर बाइक या स्कूटी भी ले सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको उत्तराखंड के एक प्रसिद्द पर्यटन स्थल चकराता के बारे में विस्तृत जानकारी देने का प्रयास किया है, आशा करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको कुछ चकराता के बारे में कुछ नया जानने को मिला होगा। यदि हमारे द्वारा कोई जानकारी गलत दी गयी हो या आर्टिकल में कोई सुधार की आवश्यकता है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

FAQs

Q- चकराता में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

Ans- चकराता घूमने का सबसे अच्छा समय गर्मियों में मार्च से जून और सर्दियों में सितम्बर से जनवरी तक का होता है। मानसून में चकराता की ख़ूबसूरती देखने लायक होती है पर इस समय भारी बारिश के चलते यहाँ प्राकृतिक आपदाएं भी बहुत अधिक देखी जा सकती हैं।

Q- क्या चकराता की यात्रा करना सुरक्षित है?

Ans- जी हाँ, चकराता की यात्रा करना बिलकुल सुरक्षित है, हालाँकि ये निर्भर करता है कि आप किस सीजन में यात्रा कर रहे हैं, यदि आप मानसून में यात्रा करते हैं तो आपको बारिश के चलते थोड़ी-बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त आप किसी भी सीजन में यात्रा करो, आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

Q- क्या चकराता में टैक्सी/कैब सुविधा उपलब्ध है?

Ans- जी हाँ, यहाँ घूमने के लिए आपको टैक्सी आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। टैक्सी का किराया निर्भर करता है कि आप किस प्रकार का वाहन प्रयोग कर रहे हैं और कितने किलोमीटर तक आपने यात्रा की।

Q- चकराता हिल स्टेशन देहरादून से कितना दूर है?

Ans- चकराता हिल स्टेशन, देहरादून से 86 km की दूरी पर स्थित है।

Q- चकराता हिल स्टेशन मसूरी से कितना दूर है?

Ans- मसूरी से चकराता की दूरी लगभग 80 km है।

Q- क्या विदेशी पर्यटक चकराता नहीं जा सकते हैं?

Ans- विदेशी पर्यटक चकराता में घूम सकते हैं पर रात में वहां रुक नहीं सकते हैं। यहाँ कई आर्मी बेस हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Join Whatsapp Group 👉