Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Top 10 Honeymoon Destinations in India || भारत में हनीमून के लिए 10 बेस्ट डेस्टिनेशंस

Top 10 Honeymoon Destinations in India: भारत में सर्दियाँ शुरू होते ही शादियों का भी सीजन शुरू हो जाता है, शादी के बाद नव-विवाहित जोड़े हनीमून के लिए नई-नई खूबसूरत जगहों पर घूमने जाते हैं. विंटर्स में घूमने के लिए देश में बहुत सारी बेहतरीन ट्रेवल डेस्टिनेशंस और हिल स्टेशन हैं, जहाँ प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिता सकते हैं और जीवन के इन हसीन पलों को यादगार बना सकते हैं. इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको देश की 10 बेहद खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशंस (Top 10 Honeymoon Destinations in India) के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ आप अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं.

Top 10 Winter Honeymoon Destinations in India

1. मनाली हिल स्टेशन- Manali Honeymoon Destinations In India

हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू जिले में स्थित मनाली एक बहुत ही खूबसूरत नगर है। मनाली हिमाचल प्रदेश का एक पर्वतीय स्थल तथा हनीमून डेस्टिनेशन है। मनाली, हिमाचल प्रदेश का सबसे अच्छा हिल स्टेशन है। मनाली में हरियाली युक्त प्राकृतिक वातावरण, देवदार पेड़ों से घिरी हुई वादियाँ, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर पड़े हुए बादल देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत लगते हैं, तथा यही मनाली में आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

जरुर पढ़ें- सर्दियों में घूमने के लिए उत्तराखंड का चोपता हिल स्टेशन है बेहद खूबसूरत

यदि आपको ऐसे स्थान की तलाश है, जो आपके मन को शांति प्रदान करें तथा साथ-साथ आपको देखने में भी खूबसूरत लगे तो मनाली आपके लिए एक परफेक्ट प्लेस है। मनाली में आप खूबसूरत व्यू के साथ-साथ बहुत सारी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जैसे- ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग आदि। मनाली को देवताओं की घाटी भी कहा जाता है, क्योंकि मनाली में आपको बहुत सारे मंदिर देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर मनाली एक बहुत अच्छा पिकनिक स्पॉट है।

2. गोवा- Goa Honeymoon Destinations In India

गोवा भारत का एक छोटा सा राज्य है। फिर भी यहाँ पर घूमने के बहुत सारे पर्यटक स्थल मौजूद है। गोवा भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह दो भागों में बंटा हुआ है। नॉर्थ गोवा तथा साउथ गोवा। सुंदर बाग बगीचे और शांत वातावरण नॉर्थ गोवा के अंतर्गत आता है। जो पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

जरुर पढ़ें- मध्यप्रदेश में घूमने के लिए ये 10 जगहें हैं बेस्ट

3. उदयपुर- Udaipur Honeymoon Destinations In India

उदयपुर भारत के राजस्थान राज्य में स्थित है। यह राजस्थान का प्रमुख पर्यटन स्थल है। उदयपुर अपनी संस्कृति, ऐतिहासिक स्थल तथा आकर्षक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। उदयपुर के महल तथा झील पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं। उदयपुर में हर वर्ष लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी उदयपुर की खूबसूरती की काफी चर्चा हैं।

4. मुन्नार हिल स्टेशन- Munnar Honeymoon Destinations In India

मुन्नार अपनी खूबसूरती के लिए वर्ल्ड में फेमस है। यहाँ आप भीड़ भाड़ से दूर शांत और खूबसूरत चाय की वादियों में थोड़ा टाइम बिता सकते हैं। तो अगर आप साउथ इंडिया के बेस्ट एंड ब्यूटीफुल हिल स्टेशन की तलाश में हैं, तो मुन्नार परफेक्ट प्लेस है। मुन्नार की प्राकृतिक सुंदरता बेजोड़ है। केरल में ज्यादा गर्मी होने के बावजूद भी आपको मुन्नार का मौसम काफी अच्छा देखने को मिलेगा।

मुन्नार का मौसम साल भर थोड़ा ठंडा ही रहता है, इसलिए पर्यटक यहाँ पर आना पसंद करते हैं। मुन्नार में आप लुभावनी हिल स्टेशन आश्चर्यजनक परिदृश्य, आश्चर्यजनक पहाड़ी दृश्य, शानदार झरने, सुंदर हरी-भरी हरियाली, प्रचुर मात्रा में जीव-जंतु और बादलों की धुंध आदि देख सकते हैं।

जरुर पढ़ें- 2023 में इन जगहों सबसे ज्यादा घूमने गए लोग

5. दार्जिलिंग हिल स्टेशन- Darjeeling Honeymoon Destinations In India

भारत के पूर्वी छोर पर स्थित दार्जिलिंग सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। दार्जिलिंग भारत के राज्य पश्चिम बंगाल का एक प्रमुख नगर है। साथ साथ यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। दार्जिलिंग अपनी प्राकृतिक सुंदरता से बहुत से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके अलावा आप यहाँ पर सुरम्य दृश्यों, प्राकृतिक सुंदरता, आश्चर्यजनक वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत आदि चीजों को भी देख सकते हैं।

6. नैनीताल झील- Nainital Honeymoon Destinations In India

नैनीताल भारत में उत्तराखण्ड राज्य के नैनीताल ज़िले में स्थित एक नगर है और यह महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल भी है। और यह ज़िले का मुख्यालय भी है। कुमाऊँ क्षेत्र में नैनीताल का बहुत ही विशेष महत्व है। नैनीताल में चारों तरफ बर्फ से ढके हुए पहाड़ नैनीताल की सुंदरता को बढ़ाते हैं और नैनीताल में झील भी बहुत आकर्षक और सुंदर है जो इसकी खूबसूरती में और चार चांद लगाते हैं।

जरुर पढ़ें- नैनीताल की भीमताल है बेहद खूबसूरत, महाभारत से जुदा है इतिहास

यहाँ पर प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ कई प्रकार के एडवेंचर का भी आनंद लिया जा सकता है जैसे पर्यटक झीलों में बोटिंग कर सकते हैं यदि आप इन सब का आनंद लेना चाहते हैं तो एक बार नैनीताल जरूर आएं। आज हम आपको नैनीताल की ट्रिप से जुड़ी आवश्यक जानकारी के साथ-साथ नैनीताल के रोचक तथ्य भी बताएंगे जिनको पढ़ते हुए आपके वहाँ होने का एहसास होगा।

7. जैसलमेर, राजस्थान- Jaisalmer Honeymoon Destinations In India

जैसलमेर भारत में स्थित राजस्थान राज्य का एक खूबसूरत शहर है। जैसलमेर पूरा चमकते हुए रेत से घिरा हुआ है, तथा यहाँ पर अधिक मात्रा में बंजर रेत और शुष्क थार है। खूबसूरती की बात करें तो पूरा जैसलमेर पीले रंग से भरा पड़ा है। यहाँ के महल तथा किले भी पीले बलुआ पत्थर से से बने हुए दिखाई देंगे। इसी कारण जैसलमेर को ‘गोल्डन सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है।

जैसलमेर की खूबसूरती यहाँ के लोगों में भी दिखाई देती है, बड़ी-बड़ी मूंछो और रंगबिरंगी पगड़ी पहने पुरुष तथा महिलाएं सितारे और शीशे लगे लहंगे पहने हुए रहते हैं। यह यहाँ की संस्कृति भी है। जैसलमेर में बहुत खूबसूरत किले देखने को मिलते हैं।

8. कूर्ग हिल स्टेशन- Coorg Honeymoon Destinations In India

कूर्ग भारत में स्थित कर्नाटक राज्य का एक जिला है। कूर्ग समुद्री तल से 1525 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह शहर पहाड़ियों और घाटियों की खूबसूरती से भरा पड़ा है। कर्नाटक का यह एक बहुत खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह शहर प्रकृति प्रेमियों को बहुत पसंद आने वाला पर्यटन स्थल है।

कूर्ग अपने चाय, कॉफी और घने जंगलों के लिए काफी जाना जाता है। गर्मियों के समय में ठंड का मजा लेने का यह एक बहुत अच्छा स्थल है। कूर्ग में हाईकिंग, क्रास कंट्री और ट्रेल लाइफ जैसी एक्टिविटीज का मजा भी ले सकते हैं। प्रकृति खूबसूरती के साथ-साथ यहाँ पर भरपूर मनोरंजन किया जा सकता है।

9. शिमला हिल स्टेशन- Shimla Honeymoon Destinations In India

शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक नगर है। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर भी है, तथा यह जिले का मुख्यालय भी है। शिमला भारत के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। इसी कारण शिमला को ‘पहाड़ों की रानी’ भी कहा जाता है। 2200 मीटर की ऊँचाई पर स्थित शिमला हनीमून के लिए काफी प्रसिद्ध है।

शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण की वजह से किसी भी पर्यटक को दोबारा यहाँ आने पर मजबूर कर देता है। शिमला में आपको ऐतिहासिक मंदिर स्थल के साथ-साथ प्राकृतिक का खूबसूरत वातावरण भी देखने को मिलेगा। जिसे देखकर आप वापस नहीं आना चाहोगे।

10. कश्मीर हनीमून डेस्टिनेशन- Kashmir Honeymoon Destinations In India

कहते हैं, अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो कश्मीर में है। यह भारत का एक लोकप्रिय स्थल है जो बर्फ से ढके हुए पहाड़ों और चमचमाती झीलों से घिरा है। यह तीन राज्य जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में बटा हुआ है। इसकी खूबसूरती के कारण ही इसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है, कश्मीर पूरे भारत में सबसे खूबसूरत है। कश्मीर में बहुत सी तीर्थ यात्राएं भी होती है जिसके कारण पर्यटक हर साल बहुत संख्या में यहाँ पर आते हैं।

होम पेज यहाँ क्लिक करें
वेब स्टोरीजयहाँ क्लिक करें

इन्हें भी पढ़ें-

Image Credit– Unsplash

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Join Whatsapp Group 👉