Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

10 Best Places To Visit In South India: दक्षिण भारत घूमने के लिए ये 10 जगहें हैं बेहद खूबसूरत

10 Best Places To Visit In South India: दक्षिण भारत में घूमने के लिए बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं, जहाँ पूरी दुनिया से पर्यटक घूमने आते हैं. यदि आप भी दक्षिण भारत में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहाँ हम आपको बेस्ट जगहों में बारे में बता रहे हैं, आप अपनी ट्रेवल लिस्ट में इन जगहों को जरुर शामिल करें.

मैसूर, कर्नाटक

मैसूर दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में स्थित मैसूर को देश के सबसे बड़े और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। अपनी शाही जीवन शैली के लिए जाने जाना वाला मैसूर अपनी स्थापत्य कला, शानदार स्मारकों और ख़ूबसूरत भवनों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आकर मैसूर पैलेस और पूर्व वोडेयार महाराजाओं की सीट देखना नहीं भूलें।

जरूर पढ़ें- उत्तराखंड का खिर्सू हिल स्टेशन है बेहद खूबसूरत, सर्दियों में जरुर जायें घूमने

कोच्चि, केरल

कोच्चि भारत के केरल राज्य में दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित कोच्चि देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है।इसे कोचीन के नाम से भी जाना जाता है और लोगों के बीच काफ़ी पसंद है। वर्तमान में आप कोच्चि आकर केरल की विविधता और सुंदरता की खोज कर सकते हैं। इस जगह पर आपको प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पुरानी संस्कृति को देखने और समझने की कोशिश करना चाहिए। कोच्चि इतना सुंदर है कि लोग इसे प्यार से अरब सागर की रानी कहते हैं।

ऊटी, तमिलनाडु

ऊटी दक्षिण बाहर में स्थित ऊटी को देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इस जगह पर चलने वाली शॉर्ट टॉय ट्रेन को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। ऊटी को दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय हनीमून स्थलों में भी गिना जाता है। इस जगह पर आकर आप यहाँ के संग्रहालय, चर्च और एक चाय की फैक्ट्री देख सकते हैं।

और पढ़े: मसूरी की यात्रा और पर्यटन स्थल

चेन्नई, तमिलनाडु

चेन्नई दक्षिण भारत में स्थित देश का चौथा सबसे बड़ा शहर है। यह एक विविधतापूर्ण शहर है जिसके एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे आयाम हैं। इस जगह पर आकर आप यहाँ के समुद्र तटों, विशाल गगनचुंबी इमारतों, तरह तरह के कैफ़े और शानदार वास्तुकला को देख सकते हैं। चेन्नई का दिल अभी भी पुराने शहर में ही बसा हुआ है। इसलिए लोग इस जगह पर हर साल लाखों लोग समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास को समझने और समृद्ध आधुनिक जीवन शैली को जीने के लिए आते हैं।

अल्लेप्पी, केरल

अल्लेप्पी दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित अल्लेप्पी (Alleppey tour packages) को देश की सबसे लोकप्रिय और ख़ूबसूरत जगहों में गिना जाता है। यह अपने खूबसूरत बैकवाटर और इससे सम्बंधित गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि इस जगह पर हर साल लाखों सैलानी आते हैं। अल्लेप्पी में आप यहाँ के ख़ूबसूरत समुद्र तटों, मंदिरों और पारंपरिक नाव दौड़ देखा सकते हैं। इस जगह पर आपको नौका विहार के साथ साथ कई सारे हेल्थ और वेलनेस सेंटर भी मिल जाएँगे। यह एक बहुत ही लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन भी है।

और पढ़े: महाराष्ट्र में घूमने के लिए ये हैं सबसे फेमस हिल स्टेशन

महाबलीपुरम, तमिलनाडु

कोरोमंडल तट पर स्थित महाबलीपुरम देश का एक ऐतिहासिक और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। महाबलीपुरम को अपने मंदिरों और रॉक-कट गुफाओं के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि इस जगह पर हर साल लाखों सैलानी आते हैं। महाबलीपुरम किसी ज़माने में एक प्रमुख बंदरगाह हुआ करता था पर वर्तमान में एक यूनेस्को की विश्व धरोहर है। गुफा मंदिरों, स्थापत्य के चमत्कारों और सूर्यास्त को देखने के लिए लोग इस जगह पर आते हैं।

हम्पी, कर्नाटक

हम्पी दक्षिण भारत में घूमने के लिए शीर्ष स्थानों में से शुमार हम्पी को खंडहरों का शहर कहा जाता है। यह जगह यूनेस्को की विश्व धरोहर होने के नाते भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। यही कारण है कि इस जगह पर हर साल लाखों सैलनी आते हैं। हम्पी अपने यहाँ आने वाले सैलानियों को 15वीं और 16वीं शताब्दी के समय में वापस लेकर जाती है। इस ऐतिहासिक जगह पर आपको कहीं 500 से भी ज़्यादा प्राचीन स्मारक देखने को मिल जायेंगे। यह अपने तमाम सुंदर मंदिरों, भीड़ भरे बाजारों, कोषागार भवन और हवेलियों के जानी जाती है।

मुन्नार, केरल

मुन्नार (Munnar trip) दक्षिण भारत के केरल राज्य के पश्चिम घाट पर स्थित मुन्नार देश के सबसे ख़ूबसूरत और लोपरिय पर्यटन स्थलों में आता है। इस जगह पर हर साल लाखों सैलानी आते हैं। यह दुनिया भर में अपने चाय के बड़े-बड़े बागानों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आपको हरी-भरी प्राकृतिक छटा देखने को मिलेगी। मुन्नार के तमाम संरक्षित क्षेत्र नीलगिरि थार और नीलकुरिंजी जैसी लुप्तप्राय प्रजातियों के घर हैं। इस जगह पर आपको ट्रेकिंग का लुत्फ़ ज़रूर उठाना चाहिए।

पुद्दुचेरी

पुदुचेरी भारत के 9 केंद्र शासित प्रदेशों में से एक पुदुचेरी को अपनी फ्रांसीसी संस्कृति के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आज भी आपको ऐसी कई चीज़ें मिल जायेंगी, जो हमारी विरासत में फ़्रेंच लोगों के योगदान को दर्शाती हैं। यही कारण है कि इस जगह पर हर साल लाखों सैलानी इस जगह पर घूमने के साथ साथ यहाँ की सांस्कृतिक विरासत को देखने के लिए आते हैं। पुदुचेरी का शांतिपूर्ण वातावरण, यहाँ के समुद्र तट, आकर्षक विला और फ्रांसीसी औपनिवेशिक वास्तुकला आपको बहुत रास आएगी।

कूर्ग, कर्नाटक

कूर्ग दक्षिण भारतीय के कर्नाटक राज्य में स्थित कूर्ग को देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह अपने ख़ूबसूरत पर्यटन स्थलों और बड़े-बड़े कॉफ़ी के बग़ानो के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि देश भर से सैलानी यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए आते हैं। इस जगह पर आपको घने जंगल और यहाँ की ख़ूबसूरत जैव विविधता देखने को मिलेगी। कूर्ग अपने ख़ूबसूरत पहाड़ों, झरनों और ख़ूबसूरत ट्रेकिंग मार्गों के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर आप तमाम तरह के क़िलों और मंदिरों को भी देख सकेंगे।

होम पेज यहाँ क्लिक करें
वेब स्टोरीजयहाँ क्लिक करें

इन्हें भी पढ़ें-

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Join Whatsapp Group 👉