Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Burj Khalifa: दुबई की शान बुर्ज खलीफा के बाहर के पैनल को धोने में ही लग जाते हैं 3 महीने का समय

Burj Khalifa: दुबई की गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। बुर्ज खलीफा ना सिर्फ दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है बल्कि यह इंजीनियरिंग और वास्तु शिल्प का एक अद्भुत नमूना भी पेश करता है।

यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि इन दिनों दुबई अमीर लोगों का नया ठिकाना बनता जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि 30 साल पहले तक जिस शहर में केवल धूल उड़ती थी, वो शहर आज दुनिया की सारी सुख-सुविधाओं से लेस है। हालांकि, ऐसा हो भी क्यों न दुबई में न केवल दुनिया की सबसे अच्छी सड़कें-गगनचुंबी इमारतें और अत्याधुनिक मेट्रो दौड़ती नजर आती है बल्कि यहां की लाइफस्टाइल भी ऐसी है, जिसे जीने का सपना लगभग हर आम इंसान देखता है। यही तो एक वजह भी है कि दुबई दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

हालांकि, इसका एक क्रेडिट दुबई की आन-बान और शान में खड़ा बुर्ज खलीफा को जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। कुछ लोग जहां बुर्ज खलीफा के सामने खड़े होकर अपने साथी को बिल्कुल नए अंदाज में प्रपोज करते हैं, तो एक बार एक कपल ने अपने बेबी का जेंडर रिवील करके एक नई मिशाल पेश कर दी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस बुर्ज खलीफा को इंजीनियरिंग और वास्तु शिल्प का एक अद्भुत नमूना माना जाता है, उसके बारे में आप कितना जानते हैं।

यह भी पढ़ें- ये हैं दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें, ऊँचाई देख आप भी रह जायेंगे दंग

बहुत कम लोग जानते होंगे कि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 2716.5 फीट यानी 828 मीटर है, जोकि एफिल टावर से भी तीन गुना ऊंची है। इस इमारत को बनाने में पूरे 6 साल लगे थे। दरअसल, बुर्ज खलीफा का काम जनवरी 2004 में शुरू हुआ था और अक्टूबर 2009 में पूरा हुआ था। इस इमारत के निर्माण में प्रति दिन 12,000 मजदूर काम किया करते थे। ऐसा नहीं है कि बुर्ज खलीफा के बाद बहुत से देशों ने ऊंची-ऊंची इमारतों को बनाना बंद कर दिया था, लेकिन अभी तक कोई भी इसका मुकाबला नहीं कर पाया है। खैर, ऐसा हो भी कैसे जाता इस बिल्डिंग को बनाने में करीब 1.5 अरब डॉलर खर्च किए गए थे।

साफ करने में लगते हैं 3 महीने

बुर्ज खलीफा में कुल 163 फ्लोर हैं, जिसमे 58 लिफ्ट और 2957 पार्किंग स्पेस, 304 होटल, 37 ऑफिस फ्लोर और 900 अपार्टमेंट हैं। बुर्ज खलीफा को बनाने में A380 एयरक्राफ्ट के वजन के बराबर एलुमिनियम और 1 लाख हाथियों के वजन के बराबर कंक्रीट का उपयोग किया गया है। इस बिल्डिंग के डिजाइन का आकार हाइमेनोकैलिस फूल के जैसा है। बुर्ज खलीफा का बाहरी भाग 26,000 कांच पैनलों से बना हुआ है, जिसे साफ करने में करीबन 3 महीने लग जाते हैं। बता दें कि बुर्ज खलीफा के डिजाइन का काम स्किडमोर ऑनिंग एंड मेरिट अमेरिकन कंपनी ने किया गया था।

ये रिकार्ड्स किए अपने नाम

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के नाम पर एक नहीं बल्कि 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिसमें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, सबसे ऊंची लिफ्ट, सबसे ज्यादा मंजिल जैसे रिकार्ड्स शामिल हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बुर्ज खलीफा को आप 95 किमी की दूरी से भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि यह इमारत 7.0 तीव्रता तक की भूकंप को झेल सकती है। दरअसल, बुर्ज खलीफा का आकार Y जैसा ह, जो इसे मजबूत और स्थिर रहने में मदद करता है। इस इमारत का यह डिजाइन इसे हवाओं के तेज प्रभाव से भी बचाता है।

होम पेज यहाँ क्लिक करें
वेब स्टोरीजयहाँ क्लिक करें
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Join Whatsapp Group 👉