Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Hill Stations: बिहार का ये हिल स्टेशन नहीं है शिमला-मनाली से कम, नजारे देख आप भी बोलेंगे “Just Looking Like A Wow”

Hill Stations: हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली देश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक हैं, पूरे साल भर इन जगहों पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है. लेकिन क्या आपको पता है बिहार में एक ऐसा ही शानदार हिल स्टेशन है, जहाँ आप शिमला-मनाली जैसे ही नजारों का लुफ्त उठा सकते हैं? चलिए आज के इस ब्लॉग पोस्ट में आपको बिहार के इस खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं. यहाँ पहुँचने के लिए न ही आपको ज्यादा समय की आवश्यकता होती है और न ही ज्यादा पैसों की.

हम बात कर रहे हैं बिहार के जमुई जिले की, जो खूबसूरती की मामले में किसी शिमला-मनाली से कम नहीं है. वन्य क्षेत्रों से घिरा हुआ बिहार का जमुई जिला बेहद खूबसूरत है और यहाँ देश के कोने-कोने से पर्यटक घूमने आते हैं. यही नहीं, अगर आप एक साहसिक व्यक्ति हैं, तो आप जमुई जैसी रोमांचक जगह भी जा सकते हैं।

जमुई जिला मुख्यालय से केवल 12 किमी दूर गिद्धेश्वर वन्य क्षेत्र स्थित है, जो हजारों एकड़ में फैला हुआ है। यहाँ की सुंदर वादियां और वनस्पति किसी भी हिल स्टेशन (Hill Stations) को मात दे सकती हैं। चलिए आपको इस स्थान के कुछ सुंदर आकर्षण बताते हैं।

गढ़ी डैम बिहार

गिद्धेश्वर वन क्षेत्र के बीच में आपको गढ़ी डैम दिखेगा, जो प्रकृति प्रेमियों को बहुत पसंद आता है। यहां बोटिंग सहित कई अच्छी सुविधाएं शुरू की गई हैं। यहां पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है।

इसका उद्घाटन बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने किया था और लगभग ढाई दशक से इसकी सुंदरता बरकरार है। जमुई जिला मुख्यालय से इसकी दूरी लगभग 24 किमी है।

पंचभूर झरना

गिधेश्वर वन क्षेत्र बिहार के जमुई और नवादा जिलों के साथ-साथ झारखंड के गिरिडीह जिले से भी जुड़ा हुआ है। यहां सात पर्वतों की पूरी श्रृंखला देखी जा सकती है, नेचुरल ब्यूटी के लिए मशहूर यह क्षेत्र पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है.

उन्हीं में से एक है पंचभूर झरना, जहां आप गर्म और ठंडे पानी के झरनों को एक साथ देख सकते हैं। यहां बहुत से लोग आते हैं, जो गर्म और ठंडे पानी में नहाने का मज़ा ले सकते हैं।

गिद्धेश्वर पहाड़

गिद्धेश्वर जंगल भी रामायण से जुड़ा है। लोगों का कहना है कि रावण ने मां सीता को पुष्पक विमान से ले जाते समय जटायु से मुठभेड़ की, जिसके परिणामस्वरूप उनका एक पंख कट गया और इसी पर्वत पर गिर गया। पहाड़ की चोटी पर लोगों ने जटायु मंदिर भी बनाया था। इस पर्वत का नाम गिद्धेश्वर है, जो गिद्ध और ईश्वर का एक नाम है।

गिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर जाएं

जमुई का ये क्षेत्र धार्मिक कारणों से बहुत प्रसिद्ध है, खासकर गिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर की ख्याति से। श्रावण में बिहार और झारखंड से हर साल लोग आते हैं।

लाखों लोग हर वर्ष भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं। इसी वन्य क्षेत्र में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म भी कहा जाता है। यहां विदेशों से जैन धर्म के अनुयायी आते हैं।

सिमुलतला हिल स्टेशन

सिमुलतला हिल स्टेशन जमुई जिले में है और पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यह आसपास की पहाड़ियों, सुंदर हरियाली और सुखद मौसम का सुंदर नजारा प्रदान करता है। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर यह हिल स्टेशन बिहार में घूमने की सबसे सुन्दर जगहों में से एक है.

होम पेज यहाँ क्लिक करें
वेब स्टोरीजयहाँ क्लिक करें

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Join Whatsapp Group 👉