Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Night Life के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 4 शहर, पूरी रात लोग उठाते हैं नाइट पार्टी का मजा

Night Life: अगर आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ नाइट लाइफ एंजॉय करने की सोच रहे हैं और इसके लिए किसी जगह की तलाश कर रहे हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपको भारत के ऐसे चार खूबसूरत शहरों के बारे में बताएँगे जहां पर नाइट लाइफ एंजॉय करने के लिए देश के कोने-कोने से लोग यहाँ आते हैं। आइये जानते हैं इन खूबसूरत शहरों के बारे में.

वह भी एक समय हुआ करता था जब रात को घर से निकलने के लिए लोगों के सोचना पड़ता था लेकिन, अब समय बदल गया है और बदलते समय के साथ लोगों के रहने, खाने और मस्ती के तरीके भी बदल रहे हैं।

आज के समय में भारत के लगभग हर बड़े या छोटे शहर में नाइटलाइफ़ भी तेजी से बढ़ रही है और इस नाइटलाइफ को एन्जॉय करने के लिए हर शाम लाखों लोग अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ पब या फिर किसी अन्य जगहों पर मस्ती-धमाल के लिए जाते हैं।

भारत में दिल्ली और मुंबई जैसे अनेक शहर है, जहाँ लोग ग्लैमरस नाइटलाइफ़ के मजे लेने आते हैं। ये शहर केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में मशहूर है। इन शहरों में रातों को फुल एन्जॉय किया जाता है। इस लेख में हम देश के कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रंगीन शामों के लिए बेहतरीन हो सकते हैं, तो आइए जानते हैं।

मुंबई

सपनों का शहर या फिर माया नगरी के नाम से दुनियाभर में मशहूर मुंबई शहर, बॉलीवुड और ग्लैमर के साथ-साथ अपनी नाइटलाइफ़ (Night Life) के लिए पूरी दुनिया में पॉपुलर है। मुंबई शहर नाइटलाइफ़ के लिए भारत के लिए सबसे फेमस प्लेसेस में से एक है।

वीकेंड के दिन मुंबई शहर रंगीन रातों में तब्दील हो जाता है। यह एक ऐसा शहर है जो कभी भी नहीं सोता है। ताजहोटल, एनिग्मा, फायर एन आइस और टोटो आदि ऐसी कई बेहतरीन जगहें हैं जहां पूरी रात डीजे की धुन पर लाखों युवा लड़के-लड़कियां नाचते और मस्ती-धमाल करते रहते हैं।

जयपुर

दुनिया भर में शानदार भवन, किला और इमारत के लिए प्रसिद्ध जयपुर यानि पिंक सिटी अपनी अद्भुत नाइटलाइफ़ के लिए भी विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां की नाइटलाइफ़ (Night Life) को जीने के लिए सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं।

जहां एक तरफ राजस्थानी अंदाज में यह शहर लोगों की मेजबानी करता है तो वहीं दूसरी तरफ ये शहर रातों को रंगीन बनाने के लिए कई नाइट क्लबों, पबो और बार की भी मेहमान नवाजी करता है। ब्लैक आउट, अमिगोस बार, स्कोर्पियन-ए-पब ऐसे कई जगहों पर मस्ती के लिए जा सकते हैं।

दिल्ली

दिलवालों की दिल्ली भारत में नाईटलाइफ (night life delhi) के लिए भी मशहूर है। एक तरफ जहां राजनीतिक फैसले लिए जाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ रातों को मस्ती के लिए हजारों युवा पब, बार या डिस्को में पहुंचते हैं। यह शहर ग्लैमरस नाइटलाइफ़ के लिए पूरी दुनिया भर में मशहूर है।

कनॉट प्लेस, हौज़ खास, मॉल, नोएडा, वसंत विहार आदि जगहें नाइट क्लब, पब, डिस्कोथेक, रेस्ट्रो-बार आदि चीजों के लिए प्रसिद्ध है। वीकेंड्स पर इन जगहों में अलग ही रौनक होती हैं जो शायद आपको इंडिया में और कहीं भी न मिले।

गोवा

भारत में गोवा नाइटलाइफ़ (Night Life in India) एन्जॉय करने वालों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। गोवा सबसे ज्यादा यहाँ के खूबसूरत बीचों (Beaches In Goa) के लिए फेमस है, यहाँ समुद्र तट के किनारे ऐसे कई नाइट क्लब, पब, डिस्कोथेक, रेस्ट्रो-बार आदि जगहें हैं जहां सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विदेशी कपल्स भी नाइटलाइफ़ को एन्जॉय करने के लिए आते हैं। युवाओं के बीच यह जगह बेहद भी फेमस है।

सोरो, कैफ़े मोजों, शोव्बर आदि ऐसे हजारों पब इस शहर में ग्लैमरस नाइटलाइफ़ (Night Life in goa) जीने के लिए जगहें मौजूद है। इन चार शहरों के अलावा बैंगलोर, कोलकाता, पुणे आदि कई शहर है जो अपनी ग्लैमरस नाइटलाइफ के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

होम पेज यहाँ क्लिक करें
वेब स्टोरीजयहाँ क्लिक करें

इन्हें भी पढ़ें-

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Join Whatsapp Group 👉