Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Kolhapur Travel: कोल्हापुर के आसपास घूमने के लिए ये हिल स्टेशन है बेस्ट, मन मोह लेगी खूबसूरती

Kolhapur Travel : घूमने के शौक़ीन लोग अक्सर नई-नई और खूबसूरत जगहों की तलाश करते रहते हैं, जहाँ वो घूमने का प्लान बना सकें. हमारे देश में ऐसी जगहों की कोई कमी नहीं है जहाँ आप प्रकृति की खूबसूरती का लुफ्त उठाने के साथ-साथ एडवेंचर का भी मजा ले सकते हैं. अक्सर लोग हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बनाते हैं और उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशनों जैसे मनाली, शिमला, चकराता और मसूरी जैसी जगहों पर घूमने जाते हैं.

इन जगहों पर घूमने के लिए आपको अधिक समय और पैसे की जरुरत होती है, इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं जहाँ आप आसानी से पहुँच सकते हैं और इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की आवश्यकता भी नही है.

हम बात कर रहे हैं कोल्हापुर (Kolhapur hill station) की, यह जगह महाराष्ट्र में पंचगंगा नदी के किनारे स्थित है और यह जगह फेमस खाने, चप्पल, सैंडल और ज्वेलरी के लिए पूरे देश में फेमस है. हर साल यहाँ घूमने के लिए हजारों लाखों की संख्या में टूरिस्ट पहुँचते हैं. यहाँ देश ही नही बल्कि विदेशों से भी टूरिस्ट पहुँचते हैं.

पन्हाला हिल स्टेशन

कोल्हापुर से मात्र 21 किलोमीटर की दूरी पर पन्हाला हिल स्टेशन है जोकि विविध वन्यजीवों, प्राकृतिक सौंदर्य और सूर्यास्त के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, पन्हाला फोर्ट भी काफी चर्चित स्थान है। यहां की खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है। वीकेंड पर यहां पर पर्यटकों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा देखने को मिलती है क्योंकि यह एक तरीके से पिकनिक स्पॉट भी माना जाता है।

गगनबावड़ा हिल स्टेशन

अब हम बात करते हैं कोल्हापुर से करीब 58 किलोमीटर दूर स्थित गगनबावड़ा की जोकि बहुत ही छोटा प्लेस है, लेकिन सैलानियों के लिए यह किसी जन्नत से काम नहीं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों का मन मोह लेती है। मानसून के समय इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है। बता दें कि यह हिल स्टेशन समुद्र तल से करीब 3000 से अधिक फिट की ऊंचाई पर स्थित है।

दंडोबा हिल स्टेशन

आप कोल्हापुर से करीब 72 किलोमीटर दूर दंडोबा हिल स्टेशन भी जा सकते हैं। यह कोल्हापुर के आसपास ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहां का वातावरण बिल्कुल शांत है। यहां की ठंडी जलवायु और विविधता पर्यटकों को आकर्षित करती है। इसके अलावा, आप यहां पर विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर, पक्षी और झरनों का आनंद ले सकते हैं।

महाबलेश्वर मंदिर

इसके अलावा, आप महाबलेश्वर (Mahabaleshwar) जा सकते हैं जोकि कोल्हापुर से मात्र 179 किलोमीटर की दूरी पर है। यह महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे इंडिया में चर्चित हिल स्टेशनों की लिस्ट में शामिल है। यहां पर आप एलिफेंट हेड पॉइंट, ऑथर सेट, वेन्ना झील और यहां की सबसे फेमस डेस्टिनेशन महाबालेश्वर मंदिर जा सकते हैं। इन जगहों को एक्सप्लोर करने के साथ ही आप ऊंचे पहाड़ों और घने जंगलों की खूबसूरती को भांप सकते हैं।

पंचगनी हिल स्टेशन

आप अगर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ सुकून से कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो आप महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन पंचगनी जा सकते हैं। यह स्थान सतारा जिले में स्थित है, यहां सालों भर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। यहां की खासियत है कि यह हिल स्टेशन 5 पहाड़ियों से घिरा है जोकि घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। आप यहां पर बहुत से एडवेंचरस चीजों का आनंद उठा सकते हैं। नेचर प्रेमियों के लिए यह स्थान बेस्ट माना जाता है।

होम पेज यहाँ क्लिक करें
वेब स्टोरीजयहाँ क्लिक करें
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Join Whatsapp Group 👉