Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Tourist Places : स्वर्ग समान हैं गोवा की ये 5 खूबसूरत जगहें, बुढ़ापा आने से पहले एक बार जरूर कर लें सैर

Goa Tourist Places: अगर आप भी नई-नई जगहों पर घूमने के शौकीन हैं, तो आपको जरूर ही एक बार गोआ की ट्रिप करनी चाहिए। गोवा में कई फेमस ट्रेवल डेस्टिनेशन हैं, जहां पूरी दुनिया से टूरिस्ट घूमने आते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको गोवा में घूमने की 5 बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे। गोवा की इन 5 जगहों पर घूमने से आपको जन्नत का एहसास होगा, आइये जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में।

समुद्र के किनारे बैठकर प्रकृति के सुंदर नजारों (beautiful views of nature) को देखना हर किसी को पसंद होता है। इन नजारें के लिए एक बार गोवा घूमने जरूर (Places to visit in Goa) जाएं। यहां की खूबसूरती आपको मन मोहित कर लेगी। गोवा शहर का नाम सुनते ही दिमाग में मौज-मस्ती का ख्याल आता है।

यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां समुद्र की शीतल हवाएं मन को बहुत सुकून देती है। गोवा अपने इतिहास और संसकृति के लिए भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। गोवा के खूबसूरत बीच और पर्यटन स्थल (Beautiful beaches and tourist places) सैलानियों के बीच आकर्षण का केन्द्र है। तो देर किस बात की गर्मियों में गोवा घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

अन्य पढ़ें- रात 10 बजे बाद रंगीन हो जाती हैं गोवा की ये 6 जगहें

गोवा की 5 मशहूर जगहें- 5 Best Places To Visit In Goa 

1. कैलंगुट बीच- Calangute Beach Goa In Hindi

कैलंगुट बीच (Calangute Beach) गोवा में काफी प्रसिद्ध है। यह बीच अपने आकर्षित दृश्यों, वाटर फॉल और कई शानदार एक्टिवीटीज के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो इस बीच पर घूमने जरूर जाएं।

2. ओल्ड गोवा- Old Goa In Hindi

गोवा की यह जगह (Old Goa) अपने समृद्ध इतिहास और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। आप यहां कई शानदार पुरानी चीज़ों की खूबसूरती को निहार सकते हैं। जो गोवा के अतीत को दर्शाते हैं।

3. अगुआड़ा किला- Aguada Fort Goa In Hindi

यह किला (Aguada Fort) गोवा का काफी खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां सूर्यास्त के समय आप मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। सिंक्वेरिम बीच पर 17वीं शताब्दी का यह किला है।

4. दूधसागर फॉल- Dudhsagar Fall Goa In Hindi

दूधसागर फॉल (Dudhsagar Fall) हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है। इसकी खूबसूरती मानसून के मौसम में देखते बनती है। यह झरना भारत के उंचे झरनों में से एक है। इसकी उंचाई 310 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर है।

5. मोरजिम बीच- morjim beach Goa In Hindi

ये बीच (morjim beach) एक शांतिमय समुद्र तट है, जो अपने साफ पानी, मुलायम रेत और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है, तो इस जगह का दीदार जरूर करें। (Image Credit- unsplash)

होम पेज यहाँ क्लिक करें
वेब स्टोरीजयहाँ क्लिक करें
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Join Whatsapp Group 👉