Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

भारत के 5 बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन || Best Hill Station In India In Hindi

Best Hill Station In India: भारत में कई खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटक आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध हैं। इन हिल स्टेशनों को देखने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। गर्मियों के मौसम में, जब शहरों का तापमान अधिक होता है, तो लोग इन हिल स्टेशनों पर आकर गर्मी से राहत पाते हैं।

इन हिल स्टेशनों पर आप केवल गर्मियों में ही नही बल्कि सर्दियों में भी घूमने आ सकते हैं, सर्दियों में ये सभी हिल स्टेशन बर्फ की सफेद चादर से ढक जाते हैं और आस-पास की सभी पहाड़ियों के नजारे पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। आज के आर्टिकल में हम भारत के 5 बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

भारत के 5 बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन

नैनीताल हिल स्टेशन- Nainital Hill Staion

Credit- Amit Sah

यदि आप उत्तराखंड घूमने की योजना बना रहे हैं तो आप नैनीताल को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। नैनीताल उत्तराखंड राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र में स्थित एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। नैनीताल को झीलों की नगरी कहा जाता है, यहां भीमताल, नौकुचियाताल, और सातताल जैसी बहुत सारी झीलें हैं। इन सभी झीलों में आप बोटिंग करते हुए सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं। नैनीताल, झीलों, पहाड़ों और हरे-भरे जंगलों के लिए जाना जाता है। नैनीताल में नैनीताल झील, टिफिन टॉप, नैना देवी मंदिर, और नैनी झील पक्षी अभयारण्य जैसे कई पर्यटक आकर्षण हैं।

नैनीताल का इतिहास बहुत पुराना है। यह क्षेत्र प्राचीन काल में कुमाऊँ के राजाओं का निवास स्थान था। 1815 में, अंग्रेजों ने इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया और इसे एक हिल स्टेशन के रूप में विकसित किया। आज, नैनीताल उत्तराखंड का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, हर साल यहां हज़ारों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।

मनाली हिल स्टेशन – Manali Hill Station

Credit- mahabir rawat

जब बात हिल स्टेशनों की हो रही है तो हिमाचल प्रदेश को कैसे भूल सकते हैं। हिमाचल में हिल स्टेशनों की भरमार है। हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है मनाली हिल स्टेशन। मनाली की खूबसूरती से सभी लोग परिचित होंगे। यहां आप ट्रैकिंग, कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज़ कर सकते हैं। मनाली हिमालय की तलहटी में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। मनाली में रोहतांग दर्रा, सोलांग वैली, और मणिकर्ण मंदिर जैसे कई पर्यटक आकर्षण हैं।

मनाली का इतिहास भी बहुत पुराना है। इस क्षेत्र में प्राचीन काल में कई सभ्यताएं फली-फूली थीं। 1860 के दशक में, अंग्रेजों ने इस क्षेत्र को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया। आज, मनाली हिमाचल प्रदेश का दूसरा सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

दार्जिलिंग हिल स्टेशन- Darjeeling Hill Station

Credit- travelawaits

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल राज्य में समुद्रतल से लगभग 2050 मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ गूमने जाने वालों में प्रेमी जोड़ों की संख्या बहुत अधिक है, लोग दार्जिलिंग अपना हनीमून मनाने जाते हैं। दार्जिलिंग चाय की खेती के लिए प्रसिद्द है, यहाँ आप अलग-अलग प्रकार की चाय का स्वाद ले सकते हैं। दार्जिलिंग अपनी चाय की खेती, हिमालय की चोटियों और बौद्ध मठों के लिए जाना जाता है। दार्जिलिंग में लव रोड, हैप्पी वैली टी एस्टेट, तेनजिंग और गोम्बू रॉक, बतासिया लूप जैसे अन्य अनेक पर्यटन स्थल हैं जहाँ हर वर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं।

दार्जिलिंग का इतिहास भी बहुत पुराना है। इस क्षेत्र में प्राचीन काल में कई बौद्ध मठ थे। 1835 में, अंग्रेजों ने इस क्षेत्र को एक Hill Station के रूप में विकसित किया। आज, दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

ऊटी हिल स्टेशन- Ooty Hill Station

image source- google

ऊटी तमिलनाडु राज्य में स्थित एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। तमिलनाडु का यह Hill Station नवविवाहित जोड़ों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है। ऊटी अपने शांत वातावरण, हरे-भरे जंगलों, और नीलगिरी पहाड़ों के लिए जाना जाता है। ऊटी में नीलगिरी बार्ड ऑब्जर्वेटरी, बॉटनिकल गार्डन, पाइकारा झरना और ऊटी टॉय ट्रेन जैसे कई पर्यटन स्टाल प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं।

ऊटी का इतिहास भी बहुत पुराना है। इस क्षेत्र में प्राचीन काल में कई आदिवासी समुदाय रहते थे। 1820 के दशक में, अंग्रेजों ने इस क्षेत्र को एक हिल स्टेशन के रूप में विकसित किया। आज, ऊटी तमिलनाडु का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

शिमला हिल स्टेशन- Shimla Hill Station

image source- google

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी के साथ-साथ एक खूबसूरत Hill Station भी है। यह उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, शिमला अपने शांत वातावरण, हरी-भरी पहाड़ियों और बर्फ से ढके हुए पहाड़ों के लिए जाना जाता है। शिमला में आप कैम्पिंग, ट्रैकिंग और अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। शिमला में गर्मियों और सर्दियों, दोनों मौसमों में हजारों की संख्या में पहुँचते हैं। शिमला के आसपास जाखू मंदिर, कुफरी, और ट्वाइलाइट पॉइंट जैसे कई पर्यटक आकर्षण हैं।

शिमला का इतिहास भी बहुत पुराना है। इस क्षेत्र में प्राचीन काल में कई राजा-महाराजा और रजवाड़े रहते थे। 1864 में, अंग्रेजों ने इस क्षेत्र को एक Hill Station के रूप में विकसित किया। आज, शिमला हिमाचल प्रदेश का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

आज के आर्टिकल में हमने आपको भारत के 5 बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में बताया है, आशा करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि आपको लगता है की हमारे द्वारा दी गयी कोई जानकारी गलत है या हमारे लिए कोई सुझाव है तो आप कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दे सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें-

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Join Whatsapp Group 👉